Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 9, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

चंद्रमा से टकराकर क्रैश हुआ रूस का स्पेसक्राफ्ट लूना-25

ohm verma August 20, 2023
Russia Spacecraft

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। Russia Spacecraft:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Russia Spacecraft: रूस को करारा झटका लगा है। उसका स्पेसक्राफ्ट लूना-25 रविवार को चांद से टकरा गया। नष्ट हो गया। इसके साथ ही रूस का मिशन चांद फेल हो गया है। इस घटना के बाद से अंतरराष्ट्रीय मंच पर रूस की किरकिरी भी हो रही है। रूस की स्पेस एजेंसी रॉस्कोसमॉस ROSKOSMOS ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट का कुछ अता-पता नहीं चल रहा है।

एक दिन पहले रॉस्कोसमॉस ने प्री-लैंडिंग ऑर्बिट में लूना-25 को भेजने में दिक्कत के बारे में बताया था। रॉस्कोसमॉस ने रविवार को बयान में कहा कि स्पेसक्राफ्ट एक अप्रत्याशित कक्षा में चला गया और चंद्रमा की सतह से टकराकर वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

तब असामान्य स्थित पैदा हो गई थी

स्पेस एजेंसी ने बताया कि मिशन कंट्रोल ने शनिवार को स्पेसक्राफ्ट को 11 बजकर 10 मिनट (GMT) प्री-लैंडिंग ऑर्बिट में ले जाने की कोशिश की तो एक ‘असामान्य स्थिति’ पैदा हो गई। 21 अगस्त को लूना-25 को चंद्रमा पर उतरना था।

रॉस्कोसमॉस ने आगे कहा, ‘ऑपरेशन के दौरान, असामान्य स्थिति तब पैदा हुई, जब तय पैरामीटर्स पर मैनूवर्स नहीं हो पा रहा था।’ रूस ने ही पहली बार धरती की कक्षा के बाहर 1957 में स्पूतनिक-1 लॉन्च किया था. इसके बाद साल 1961 में सोवियत एस्ट्रोनॉट यूरी गागरिन स्पेस में जाने वाले पहले शख्स बने. स्पेस एजेंसी ने बताया कि लूना-25 क्रैश क्यों हुआ, उसके कारणों की जांच की जाएगी.

भारत-रूस के बीच थी रेस

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहले पहुंचने के लिए भारत के चंद्रयान-3 और रूस के लूना-25 के बीच रेस चल रही थी। चंद्रयान को 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंडिंग करनी है। बता दें कि चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव अपने संभावित जल संसाधनों और कमाल की भूवैज्ञानिक खासियतों के कारण वैज्ञानिकों की दिलचस्पी का केंद्र बना हुआ है। यह अज्ञात जगह भविष्य के मून मिशन के लिए जरूरी है, जिसमें अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का आगामी आर्टेमिस-तीन मिशन भी शामिल है, जिसका मकसद पांच दशक के अंतराल के बाद मानव को चंद्रमा पर ले जाना है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: गदर—2 का धमाल, सिनेमा हॉल के बाहर लग रहे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे
Next: World Photography Day: दिल्ली एनसीआर के 21 फोटोजर्नलिस्ट ने नोएडा में लगाई तीन दिवसीय प्रदर्शनी

Related Stories

NMC
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

NMC: जन्मदिन पर ‘जेपी’ सिंह का सम्मान

infopost September 7, 2026 0
Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.