Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 8, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

पटना में शहीद दिवस पर भाजपाई पहुंचे सप्तमूर्ति, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ohm verma August 11, 2023
State BJP President Samrat Chowdhary challenges Chief Minister Nitish Kumar, dissolve the assembly and hold elections, will forfeit the security deposit. Said – neither appeasement nor familyism will work in the country

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी चुनौती, विधानसभा भंग कर करा लें चुनाव, जमानत जब्त कराएंगे। बोले— देश में न तुष्टिकरण चलेगा, न परिवारवाद चलेगा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना।


bjp bihar: शहीद दिवस के मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी शुक्रवार को अपनी नई टीम के सदस्यों के साथ सप्तमूर्ति पहुंचे, जहां सभी ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधानमंडल दल के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया सहित भाजपा के कई विधायक और विधान पार्षद उपस्थित रहे तथा शहीदों को नमन किया।

भाजपा अध्यक्ष चौधरी ने यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुत्र होने मात्र से सत्ता नहीं मिलने वाली है। इसके खिलाफ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अभियान प्रारंभ किया है। उन्होंने जोरदार तरीके से कहा कि देश में अब न तुष्टिकरण चलेगा और ना ही परिवारवाद चलेगा।

State BJP President Samrat Chowdhary challenges Chief Minister Nitish Kumar, dissolve the assembly and hold elections, will forfeit the security deposit. Said – neither appeasement nor familyism will work in the country

मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा नेता ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो विधानसभा भंग कर चुनाव करा लें, उनकी जमानत जब्त करा देंगे। लोकसभा चुनाव बाद में होगा।

bjp bihar: उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री की याददाश्त और खराब हो गई है। उन्होंने नीतीश को संबोधित करते हुए कहा कि कल अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम खुद सदन में बोल रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री शायद यह भूल गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब उनकी चिंता करनी पड़ेगी।

bjp bihar:

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा की नई टीम नए जोश के साथ नीतीश कुमार को राजनीतिक तौर पर समाप्त करने के लिए तैयार है और 2024 और 2025 की लड़ाई भाजपा जीतेगी।

भाजपा की कृपा से ही नीतीश कुमार बढ़े थे

भाजपा नेता ने कहा कि नीतीश कुमार अनपॉपुलर और अप्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने दावा के साथ कहा कि जदयू का आने वाले चुनाव में खाता भी खुलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा की कृपा से ही बढ़े थे और अब भाजपा ही कृपा करेगी और वे शून्य पर आउट होंगे।

bjp bihar:

राहुल गांधी का फ्लाइंग किस दुर्भाग्यपूर्ण

लोकसभा में राहुल गांधी के फ्लाइंग किस के मुद्दे पर पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर चौधरी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लोकतंत्र को शर्मसार किया हैं। लोकतंत्र में महिला का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि लोअर कोर्ट और हाई कोर्ट अहमदाबाद ने जो सदस्यता खत्म करने का फैसला दिया था वह ठीक ही था। ये उस लायक नहीं कि लोकसभा में बैठे।

एक प्रश्न के उत्तर में सम्राट चौधरी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के चर्चा के दौरान गृह मंत्री ने मणिपुर को लेकर विस्तृत बात रखी। उन्हीं के पास लॉ एंड ऑर्डर का प्रभार है। प्रधानमंत्री जी ने पूरे देश के मुद्दे को बताया।

भारत फिर से विश्वगुरु बनेगा : विजय सिन्हा

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शहीद दिवस के अवसर पर कहा कि हम सभी को उनके जीवन से सीख लेने की जरूरत है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहीदों के अरमानों को पूरा करने में लगे हैं। भारत फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: अत्यंत भावप्रवण कवि विद्वान आचार्य और आदर्श कुलपति थे मेजर बलबीर सिंह ‘भसीन’
Next: गुरुग्राम पुलिस ने सुदर्शन न्यूज के संपादक को किया गिरफ्तार, देर रात छोड़ना पड़ा

Related Stories

NMC
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

NMC: जन्मदिन पर ‘जेपी’ सिंह का सम्मान

infopost September 7, 2026 0
Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.