Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • आलेख

जनसुनवाई कार्यक्रम के प्रति आम लोगों के मन में विश्वास जगा : श्रवण कुमार

ohm verma August 9, 2023
public hearing program

इंफोपोस्ट ब्यूरो, पटना।


public hearing program: बुधवार को जद(यू0) मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवन कुमार एवं लघु व जल संसाधन मंत्री श्री जयंत राज ने सभी जिलों से पहुंचे आम लोगों की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पार्टी मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उसके नियम संगत निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम के प्रति आम लोगों के मन में विश्वास और भरोसा का भाव उत्पन्न हुआ है क्योंकि यहां से कई लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया।

public hearing program:  पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल की जवाब में श्रवण कुमार ने कहा कि आपराधिक घटनाओं में संलिप्त असामाजिक लोगों के साथ सरकार पूरी सख़्ती से निपट रही है। अपराध करने के बाद कोई अपराधी इस मुगालते में न रहे कि वह कानून के शिकंजे से बचकर निकल जाएगा। भाजपा द्वारा खड़े किए गए सवाल पर मंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार के संबंध में चिंता करने के बजाए भाजपा को यह बताना चाहिए की मणिपुर, हरियाणा उत्तरप्रदेश में जो मौजूदा हालात बने हुए हैं, उसके लिए कौन लोग जिम्मेदार है।

गृह मंत्री अमित शाह की द्वारा राजद और जदयू गठबंधन के संबंध में दिए गए बयान पर मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी देशवासियों से प्रति वर्ष 2 करोड़ सरकारी नौकरी देने का वादा किया था, सभी ग़रीब के खाते में 15-15 लाख रुपए भेजे जाएंगे, इसका भी उन्होंने भरोसा दिया था, मगर मोदी सरकार बनने के बाद जब मीडिया ने इस बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने जुमला करार दे दिया। देश की जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए जो लोग जुमले का इस्तेमाल करते हैं उन्हें 2024 में देश की जनता ही सबक सिखाने का काम करेगी।

‘प्रधानमंत्री ने जनता को भटकाने का प्रयास किया’

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक चुनाव के दौरान बजरंगबली के नाम का इस्तेमाल कर जनता को भटकाने का प्रयास किया था मगर बजरंगबली की भी इस बात का एहसास हो गया कि भाजपा के लोग हमारे नकली भक्त है इसलिए उन्होंने कर्नाटक चुनाव में पूरी तरह से भाजपा का सफाया कर दिया।

तब तब भाजपा की करारी हार हुई : जयंत राज

इस दौरान लघु व जल संसाधन मंत्री जयंत राज ने कहा कि जब भी समान विचारधारा के राजनीतिक दल एक साथ आते हैं तब तब भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ता है, इसका एक उदाहरण 2015 बिहार विधानसभा का चुनाव है जिसमें भाजपा अपने तमाम हथकंडों को अपनाने के बावजूद बुरी तरह से हार गई थी। इस बार फिर समान विचारधारा के सभी दल एक मंच पर एकजुट हो चुके हैं इसलिए भाजपा में बौखलाहट और घबराहट की स्थिति है।

‘भाजपा सिर्फ झूठ फैला रही’

2014 चुनाव से पहले भाजपा के लोग राहुल गांधी एवं उनके परिवार के संबंध में तरह-तरह के दावे किया करते थे और कहते थे कि मोदी जी की सरकार आने के बाद इनके भ्रष्टाचार को उजागर कर सभी को जेल भेज दिया जाएगा मगर इन 9 वर्षों के शासनकाल में कुछ भी नहीं हुआ इससे यह साबित होता है कि भाजपा सिर्फ़ और सिर्फ़ झूठ फैलाने का काम करती है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चौधरी के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घमंडी कहे जाने की जवाब में माननीय मंत्री ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री जी घमंडी रहते तो सम्राट चौधरी को बिहार सरकार में मंत्री नहीं बनाते। जबसे मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने की मुहिम सक्रिय हुए तबसे भाजपा के नेता अनाप शनाप बयान दे रहे हैं।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: मणिपुर में दोनों समुदायों के बीच विश्वास पैदा करने की आवश्यकता – ललन
Next: नीतीश, तेजस्वी सरकार एक साल पूरा होने पर श्वेत पत्र जारी करे : विजय सिन्हा

Related Stories

Contemporary Art Exhibition
  • आलेख
  • दिल्ली एनसीआर

Contemporary Art Exhibition: मुक्ता सिंघल की पेंटिंग्स प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र

Avatar Shrikant Singh October 18, 2026 0
SIM UPI Fraud 2026
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर
  • ताजा तरीन

SIM UPI Fraud 2026: SIM से UPI फ्रॉड, ऐसे उड़ सकते हैं पैसे

infopost September 22, 2026
Indian politics
  • आलेख
  • ताजा तरीन

Indian politics: The Week India Went Back to the 1980s

Shrikant Singh Shrikant Singh September 11, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.