Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन

राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर स्मृति ईरानी ने किया पलटवार

ohm verma August 9, 2023
Smriti Attacks Rahul Gandhi :

No Confidence Motion : ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। यह उस खानदान के लक्षण हैं ये आज देश को पता चल गया।’

इंफोपोस्ट डेस्क।


नयी दिल्ली : Smriti Attacks Rahul Gandhi : राहुल गांधी और विवादों का पुराना नाता रहा है। राहुल गांधी के बयान के विरोध में लोक सभा में भाजपा ने जमकर हंगामा​ किया दरअसल महिला सांसदों ने राहुल गांधी फ्लाइंग पर किस देने के आरोप लगाए। आज संसद में राहुल गांधी ने जो भाषण दिया उसका भाजपा, कड़ा विरोध तो कर ही रही है, आम जनता भी इसे किसी भी हालत में स्वीकार करने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही बुधवार को राहुल गांधी ने मणिपुर को लेकर मोदी पर हमला बोला, भाजपा के सदस्य आक्रामक हो गए।

राहुल गांधी यह कह गए कि मणिपुर में ‘भारत माता की हत्या’ की गई है। भाषण पर कांग्रेस के सदस्य मेज थपथपाने लगे। कांग्रेस सदस्यों की इस हरकत पर भाजपा ने आपत्ति जताई। नारी शक्ति स्मृति ईरानी ने मोर्चा संभाला। राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए सांसद ने कहा कि ‘आप भारत नहीं हैं, क्योंकि भारत भ्रष्ट नहीं है। भारत वंशवाद में नहीं, योग्यता में विश्वास करता है और आज आप जैसे लोगों को यह याद रखने की जरूरत है कि अंग्रेजों से क्या कहा गया था – भारत छोड़ो। भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, वंशवाद भारत छोड़ो।

smriti irani

#WATCH | Union Minister and BJP MP Smriti Irani says, "You are not India, for India is not corrupt. India believes in merit not in dynasty & today of all the days people like you need to remember what was told to the British – Quit India. Corruption Quit India, Dynasty Quit… pic.twitter.com/dflui75mCN

— ANI (@ANI) August 9, 2023

फ्लाइंग किस पर जमकर बवाल

भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने कहा, उन्होंने कहा, ‘एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक स्त्री विरोधी लक्षण के दर्शन दिए। कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। यह उस खानदान के लक्षण हैं ये आज देश को पता चल गया।’

#WATCH | Union Minister and BJP MP Smriti Irani says, "I object to something. The one who was given the chance to speak before me displayed indecency before leaving. It is only a misogynistic man who can give a flying kiss to a Parliament which seats female members of Parliament.… pic.twitter.com/xjEePHKPKN

— ANI (@ANI) August 9, 2023

‘मणिपुर देश का अंग है’

स्मृति ईरानी ने कहा, अध्यक्ष महोदय जो आक्रमक बर्ताव देखा गया उसका मैं खंडन करती हूं। ये लोग भारत मां की हत्या की बात कर रहे हैं। इस बात पर कांग्रेस वाले ताली पीट रहे हैं। मणिपुर खंडित नहीं है, विभाजित नहीं है। देश का अंग है. उन्होंने कहा, यू डिफाइन करप्शन इन इंडिया , यू ऑर नॉट इंडिया। मणिपुर ना खंडित था, ना है, ना होगा। स्मृति ईरानी ने कहा, भारत मां की हत्या की बात करने वाले कभी भी मेज नहीं थपथपाते. कांग्रेसियों ने बैठ कर मां की हत्या के लिए मेज थपथपाई है।

स्मृति ईरानी ने कहा, आपके सहयोगी दल के नेता ने तमिलनाडु में कहा, भारत का मतलब मात्र उत्तर भारत है. राहुल गांधी में हिम्मत है तो डीएमके के अपने साथी का खंडन करके बताएं. कांग्रेस के एक नेता ने कश्मीर में उसका आप खंडन क्यों नहीं करते, जो कश्मीर को भारत से अलग करने की बात करता है।

#WATCH | Union Minister and BJP MP Smriti Irani says, "…It was mentioned in the House today that he (Rahul Gandhi) undertook a Yatra and gave assurance that they will reinstate Article 370 if it is upto them…I would like to tell the person who has run away from the House that… https://t.co/amWTLGBhF6 pic.twitter.com/W9FLRxqKmn

— ANI (@ANI) August 9, 2023

कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ अत्याचार

Smriti Attacks Rahul Gandhi : स्मृति ईरानी ने इस दौरान कश्मीर में पंडितों के साथ हुए अत्याचार का भी जिक्र किया. इस दौरान ईरानी ने गिरिजा टिक्कू, शीला भट्ट के साथ हुई घटनाओं का भी जिक्र किया. स्मृति ने कहा, आप नहीं चाहते कि हम कश्मीरी पंडितों की बात करें. 84 के दंगों के दौरान पत्रकार प्रणय गुप्ता ने लिखा, बच्चों की हत्या कर उनके अंगों को मां के मुंह में ठूंसा गया.

राहुल पर कटाक्ष करते हुए स्मृति ने कहा, मैं जोड़ों के दर्द पर कुछ नहीं कहूंगी. लेकिन जिस यात्रा की बात कर रहे हैं, उस दौरान वे कश्मीर में अपने परिजन के साथ बर्फ से खेलते नजर आए, लेकिन उन्हें ये नहीं पता कि पीएम मोदी के धारा 370 को हटाने के बाद यह मुमकिन हो पाया.

‘370 कभी बहाल नहीं होगी’

बीजेपी सांसद ने कहा, ‘आज सदन में कहा गया कि राहुल गांधी यात्रा निकाली और आश्वासन दिया कि वे अनुच्छेद 370 को फिर से बहाल करेंगे। जो व्यक्ति सदन से भाग गया है, मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि कोई भी ऐसा नहीं करेगा। देश में धारा 370 कभी बहाल नहीं होगी और न ही कश्मीरी पंडितों को “रालिब गालिब चालिब” से धमकाने वालों को बख्शा जाएगा।’

बंगाल की भी बात करें

Smriti Attacks Rahul Gandhi : भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने कहा, राजस्थान के भीलवाड़ा में क्या हुआ, सब जानते हैं। सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची को काट दिया गया। फिर भट्ठी में डाल दिया गया। वह सिर्फ 14 साल की थी. सिर्फ उसका हाथ भट्ठी के बाहर छूट गया था। न्याय की गुहार तब क्यों नहीं लगाई जाती, जब पश्चिम बंगाल में बच्ची का सामूहिक दुष्कर्म हो रहा था।

राहुल स्त्री द्वेषी : स्मृति

जब राहुल राजस्थान जाने के लिए सदन से निकले तो उन्होंने बीजेपी सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस दी. इस पर भी स्मृति ईरानी ने उस पर हमला बोला. उन्होंने कहा, ‘मुझे एक और बात पर आपत्ति है. एक शख्स जिनको मुझसे पहले बोलने का मौका दिया गया, उन्होंने जाते-जाते अभद्रता की. वह स्त्री द्वेषी व्यक्ति है, जिसने संसद में उस जगह फ्लाइंग की दी, जहां महिला सांसद बैठती हैं. ऐसा अशोभनीय व्यवहार आज से पहले देश की संसद ने कभी नहीं देखा।

बिहार में भाजपा नेता खंडेलवाल ने जताई आपत्ति

bjp leadar

बिहार में भाजपा के वरिष्ठ नेता व सुगौली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामगोपाल खंडेलवाल ने राहुल गांधी के व्यान पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि राहुल गांधी इंडिया की बात करते हैं, भारत माता का प्रति इनके मन में सम्मान आ ही नहीं सकता है। इसीलिए इन्होंने भारत माता की हत्या वाला बयान दिया है। राहुल ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया जो काफी निंदनीय है।

राष्ट्रीय भावना से खिलवाड़ : संजू

sanju

सुगौली के समाजसेवी संजय संजू ने राहुल गांधी के आपत्तिजनक बात पर कहा कि बचपन से पढ़ाई विदेश में हुई है। उन्हें भारत की संस्कृति की जानकारी नहीं है। सदन में उनका बयान निंदनीय है। उन्होंने राष्ट्रीय भावना के साथ खिलवाड़ किया है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: Manipur Violence: मणिपुर में बीरेन सिंह सरकार से केपीए ने वापस लिया समर्थन
Next: ज्ञानवापी मस्जिद में एएसआइ का सर्वे रोकने के लिए याचिका

Related Stories

SIR Protest
  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

SIR Protest: दिल्ली में प्रदर्शन तेज, 1 नवंबर की रैली पर नजर

infopost October 24, 2026 0
November 1 Rally
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

November 1 Rally: विपक्ष के बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

infopost October 24, 2026 0
Election Transparency
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Election Transparency: लोकतंत्र में बढ़ती राजनीतिक बहस

infopost October 23, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.