Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

Manipur Violence: मणिपुर में फिर हिंसा, मैतेई समुदाय के तीन की हत्या

ohm verma August 5, 2023
Manipur Violence: Despite all the efforts, the violence in Manipur is not taking the name of stopping. Questions are being raised on the BJP government at the center and in the state, from Parliament to the road, yet the violence has not been controlled. In such a situation, questions are being raised whether the government is unable to control the violence? Since the incident of women being paraded naked and gang-raped in Manipur

Manipur Violence: तमाम प्रयासों के बाद भी मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। संसद से लेकर सड़क तक केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, फिर भी हिंसा पर काबू नहीं किया जा सका है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सरकार हिंसा को काबू करने में अ​समर्थ है? दो माह पूर्व ही मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद से पूरी दुनिया में भारत का सिर झुक गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Manipur Violence: फिर खूनी खेल

इन्फोपोस्ट डेस्क


इंफाल। Manipur Violence: तमाम प्रयासों के बाद भी मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर वहां आगजनी और खूनी खेल शुरू हो गया है। शुक्रवार की रात बिष्णुपुर जिले में कुछ उपद्रवियों ने मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी। उपद्रवियों ने हिंसा के साथ कई घरों में आग भी लगा दी। पुलिस ने कहा कि मैतेई समुदाय के बफर जोन को पार कर कई लोग घुस आए और उन्होंने वहां गोलीबारी की। बिष्णुपुर के क्वाक्टा क्षेत्र के पार केंद्र सरकार के आदेश के तहत बफर जोन बनाया गया है।
फायरिंग के साथ पुलिस के हथियार लूटे।

बीते दिन भी बिष्णुपुर में हमला हुआ था और उपद्रवियों ने इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के बटालियन मुख्यालय में में तोड़-फोड़ कर हथियार चुरा लिए। असॉल्ट राइफलों के साथ पुलिस के कई हथियार और करीब 19000 गोलियां चोरी की गई हैं।

कई सुरक्षाकर्मी घायल

Manipur Violence: उपद्रवियों को रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने भी कई राउंड फायर किए। हालांकि, उपद्रवियों के हमले में कई सुरक्षा कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इसके बाद हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना के बाद इंफाल के कई इलाकों में कर्फ्यू में दी गई ढील वापस ले ली गई है। एक अधिकारी ने बताया कि हिंसा के चलते इंफाल के दो जिलों क्वाक्ता और चुराचांदपुर में सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक कर्फ्यू में दी गई छूट अब घटाकर सुबह 5 से 10.30 बजे तक कर दी गई है।

पुलिस ने कहा, अफवाह से बचें

पुलिस ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही कहा है कि अगर कोई फर्जी वीडियो आता है तो उसपर विश्वास नहीं करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्रशासन को सूचना दें। पुलिस तत्काल मदद देगी। मणिपुर में हिंसा दोबारा शुरू होने के बाद पुलिस ने कहा कि पिछले 24 घंटों में राज्य में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी और हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुई है और भीड़ ने बिष्णुपुर के कीरेनफाबी और थंगलावई में पुलिस चौकी पर हमला किया और हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा लूट लिया।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: Janata Darbar in Motihari: मोतिहारी में जनता दरबार
Next: Nuh Violence: योगी की राह पर मनोहरलाल खट्टर, नूंह में भी बुलडोजर

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.