Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 21, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

CM Yogi: योगी जी को भेजिए, चौबीस घंटे में दंगा खत्‍म

infopost July 1, 2023
cm yogi

CM Yogi: कानून और व्‍यवस्‍था के मामले में उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का शायद कोई विकल्‍प ही नहीं है। तभी तो उन्‍हें देश ही नहीं, विदेशों में भी याद किया जाता है। ताजा घटनाक्रम की बात करें, तो फ्रांस में दंगा भड़कने से आग लगने की 3 हजार 880 घटनाएं हो चुकी हैं। कुल एक हजार 919 वाहन और 492 इमारतों को जला दिया गया है। जर्मनी के डॉक्टर और प्रोफेसर एन जॉन कैम ने ट्वीट किया है कि भारत को चाहिए कि सीएम योगी आदित्यनाथ को फ्रांस भेज दे। वही दंगे को 24 घंटे में रोक सकते हैं।

CM Yogi: फ्रांस में किशोर की हत्या के बाद भड़की ‘बदले की आग’ 

इंफोपोस्‍ट डेस्‍क 

पेरिस। CM Yogi: फ्रांस में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। 17 साल के एक किशोर की हत्या के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन ‘बदले की आग’ में तब्‍दील हो गया है। कई जगहों पर तो प्रदर्शनकारी पुलिस पर भी भारी पड़ रहे हैं। 

दंगों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने में विफल नजर आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को आलोचना का शिकार होना पड़ा है। पुलिस और जनता के बीच उनकी खूब फजीहत हो रही है। 

India must send @myogiadityanath to France to control riot situation there and My God,he will do it within 24 hours.

— Prof.N John Camm (@njohncamm) June 30, 2023

योगी आदित्यनाथ को शिद्दत से किया याद

इस बीच वहां की समस्‍या के संदर्भ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिद्दत से याद किया जा रहा है। जर्मनी के डॉक्टर और प्रोफेसर एन जॉन कैम ने अपने एक ट्वीट में लिखा, ‘फ्रांस में दंगे की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारत को सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजना चाहिए। क्‍योंकि वही दंगे को 24 घंटे के भीतर रोक सकते हैं।’ 

प्रोफेसर एन जॉन यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से जुड़े हैं और कार्डियोलॉजी की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं। वह यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी का अहम हिस्सा भी हैं।

जल रहा फ्रांस, मैक्रों कर रहे डांस !

एक तरफ जब पूरा फ्रांस जल रहा है, तब राष्ट्रपति मैक्रों के एक वीडियो ने लोगों के गुस्से को और बढ़ा दिया। मैक्रों एक इवेंट में डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं फ्रांस की पुलिस ने चेताया है कि फ्रांस की सरकार ने कानून व्यवस्था को बहाल न किया तो विद्रोह कर दिया जाएगा। 

दंगाइयों ने स्कूलों, लाइब्रेरी से लेकर कई पुलिस स्टेशनों को आग के हवाले कर दिया। दुकानों और बैकों में लूटपाट की। दंगाइयों ने सबसे बड़ी पब्लिक लाइब्रेरी को फूंक दिया है।

फ्रांस में कैसे हैं हालात?

फ्रांसीसी अखबार ले पेरिसियन के मुताबिक, गुरुवार शाम को सड़कों पर आग लगने की 3,880 घटनाएं हुईं। लगभग 1,919 वाहन और 492 इमारतें जला दी गईं। 

शुक्रवार को इले-डी-फ़्रांस क्षेत्र के एवरी-कौरकोरोन्स में पुलिस स्टेशन का दौरा करते हुए फ्रांसीसी प्रधानमंत्री एलिज़ाबेथ बोर्न ने कहा कि सरकार आपातकाल की स्थिति बहाल करने की संभावना से इनकार नहीं करेगी। 

बता दें कि मंगलवार को एक फ्रांसीसी पुलिस अधिकारी ने 17 वर्षीय एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उससे पूरे फ्रांस में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था।

सीएम आफिस के जवाब में योगी मॉडल की चर्चा

CM Yogi: ट्वीट में योगी आदित्‍यनाथ को भी टैग किया गया है, जिसका उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के आफिस से जवाब भी दिया गया है। जवाब में कहा गया है कि जब भी दुनिया के किसी हिस्‍से में दंगा भड़कता है और कानून व्‍यवस्‍था बदहाल होती है तो दुनिया योगी मॉडल को याद करती है। इसी मॉडल के दम पर महाराज जी ने उत्‍तर प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था बहाल की है। 

जैसा कि आप जानते होंगे कि उत्‍तर प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए काफी कड़ाई की जा रही है। दंगाइयों के घरों पर बुल्‍डोजर चला दिया जाता है। शायद इसी को योगी मॉडल कहा जाता है। भारत के दूसरे प्रदेशों में भी इसी मॉडल को अपनाने की बात की जाती रही है।

मध्‍य प्रदेश सहित कुछ राज्‍यों में इसे अपनाया भी गया है। अतीक अहमद जैसे माफिया ने जो जमीन कब्‍जाई थी, उस पर अपार्टमेंट बना कर जरूरतमंद लोगों को बसाया जा रहा है। एक बात और, ट्वीट करने वाले प्रोफेसर एन जॉन कैम की पहचान पर भी सवाल उठाए गए हैं। दावा किया गया है कि प्रोफाइल नरेंद्र विक्रमादित्‍य यादव नाम के व्‍यक्ति की है। आप को दावे में कितना दम लगता है, कमेंट करके जरूर बताएं। 

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Monsoon Update: उत्तराखंड में भारी बारिश, दक्षिण गुजरात में बाढ़
Next: possession of Bakhmut: क्या यूक्रेन को जीत चुका है रूस?

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.