Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

irish movies: आयरिश फ़िल्मों में देश प्रेम और मनोरंजन

December 2, 2022
irish movies

irish movies: नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियो में दो दिवसीय आयरिश फ़िल्म फेस्टिवल शुभारंभ अवसर पर आयरिश फिल्में दिखाई गईं। इन फिल्मो में न सिर्फ मनोरंजन है बल्कि अपने देश के प्रति प्रेम और जज़्बा भी दिखाई देता है।

irish movies: भारत और आयरलैंड के रिश्तों में पुरानी मिठास

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

irish movies: मारवाह स्टूडियो में दो दिवसीय आयरिश फ़िल्म फेस्टिवल आयोजित कर आयरिश फिल्में दिखाई गईं। इस अवसर पर नए 115वें बैच की शुरुआत की गई। आयरलैंड के राजदूत ब्रेंडन वार्ड, आयरलैंड के प्रसिद्ध अभिनेता सिराज जैदी, हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अतुल तिवारी, फिल्म निर्माता और निर्देशक नीलेश मल्होत्रा, पूर्व आईएएस, कुलाधिपति, सुभारती विश्वविद्यालय स्तुति कक्कड़ आदि उपस्थित हुए।

डॉक्टर संदीप मारवाह ने कहा, इस फेस्टिवल का आगाज़ करके मुझे बेहद ख़ुशी हो रही है। क्योंकि इन फिल्मों में न सिर्फ मनोरंजन है बल्कि अपने देश के प्रति प्रेम और जज़्बा भी दिखाई देता है।

अतुल तिवारी ने कहा कि भारत और आयरलैंड के रिश्तों की मिठास आज़ादी से पहले की है। सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे देश के झंडे और आयरलैंड के झंडे में जो कलर दिए गए हैं, वे दोनों एक जैसे हैं। बेशक अशोकचक्र का भेद है।

आयरलैंड में हर वर्ष हिंदी फिल्म फेस्टिवल

आयरलैंड में पिछले कई वर्षों से हर वर्ष हिंदी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। और आज से इस रिश्ते की नई शुरुआत हो गई है। अब से नोएडा में भी इस फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। क्योंकि संदीप मारवाह ने इस फेस्टिवल को घर और छत दे दी है।

नीलेश मल्होत्रा ने कहा कि आज सिराज जैदी का सपना पूरा हो गया। दो दिन के इस फेस्टिवल में कई फिल्में दिखाई जाएंगी। फ़िल्म कलाकार सिराज जैदी ने कहा कि आज हम दो आयरिश फिल्में माइकल कोलिन्स और हलाल डैडी दिखा रहे हैं।

दोनों ही फिल्में देशभक्ति पर आधारित हैं। माइकल कोलिन्स उस क्रांतिकारी की कहानी है जिसने ब्रिटिश के खिलाफ पहली बार हथियार उठाया और आयरलैंड को दिखा दिया कि हमारा भी अस्तित्व है। स्तुति ककड़ ने कहा कि फिल्मों के जरिये विश्व की सोच में बदलाव लाया जा सकता है। और ऐसा हो भी रहा है।

तकनीक और संस्कृति से रूबरू होने का मौका

इस अवसर पर आयरिश के अम्बेसडर ब्रेंडन वार्ड ने कहा कि आज मुझको बहुत खुशी है कि अब भारतीय छात्रों को भी आयरिश फ़िल्में देखने को मिलेंगी। साथ ही वो हमारी तकनीक और संस्कृति से रूबरू होंगे।

इसके साथ ही तनीषा बक्शी की पेंटिंग प्रदेशनी का भी आयोजन किया गया। उसमें मां और बच्चे के बीच ममत्व और संवेदना को बहुत ही खूबसूरती से उकेरा गया है। संदीप मारवाह ने तीन महीने की स्कॉलरशिप प्रदान की जिसमें आयरलैंड और मारवाह स्टूडियो के छात्र तीन महीने का एक्टिंग, एडिटिंग कोर्स कर सकेंगे।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Meta’s Facebook: आपकी भावनाओं से खेलती है उनकी तकनीक
Next: House of Stray Animals India: इंसान और जानवर की दोस्ती में दरार क्यों?

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.