Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Indian Democracy: महामारी के शिकंजे में भारतीय लोकतंत्र!

June 30, 2022
Indian Democracy

Indian Democracy: महाराष्ट्र में जो कुछ हुआ, उससे आप वाकिफ ही हैं। लेकिन आने वाले दिनों में इसका एक वीभत्स रूप सामने आ सकता है। और भारतीय लोकतंत्र एक महामारी का शिकार हो सकता है। जानते हैं कि आगे क्या कुछ हो सकता है।

Indian Democracy: कभी रुपया तो कभी सरकार गिराती है भाजपा

श्रीकांत सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली। Indian Democracy: आज कल आप देख रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपया जितनी तेजी से गिर रहा है, उतनी ही तेजी से गैरभाजपा सरकारों को गिराया जा रहा है। महाराष्ट्र इसका एक ताजा उदाहरण है। कर दाताओं के पैसे से करोड़ों अरबों रुपये खर्च कर उद्धव ठाकरे की सरकार को गिरा दिया गया। लेकिन अब आगे क्या होगा?

दरअसल, बाला साहेब ठाकरे की विरासत को उद्धव ठाकरे ही आगे बढ़ा पाएंगे। क्योंकि एकनाथ शिंदे के पास जो लगभग 50 विधायक हैं, उनमें से बमुश्किल सात या आठ ही अपने बल पर भविष्य में चुनाव जीत पाएंगे। क्योंकि इनके पास अपने कार्यकर्ता तक नहीं हैं।

आगे एक द्वंद में फंस सकते हैं बागी विधायक

इन परिस्थितियों में आगे क्या होगा? भविष्य के चुनावों की बात करें, तो बागी विधायकों के भाजपा में विलय के बाद इनमें से कोई भी जिस सीट से चुनाव लड़ना चाहेगा उस सीट के लिए भाजपा का कोई न कोई नेता पहले से मेहनत कर रहा होगा। जाहिर सी बात है कि ये बागी उम्मीद करेंगे कि उस सीट के लिए उन्हें भाजपा से टिकट मिले।

अगर ये बागी अपनी अलग पार्टी बनाते हैं, तो भी यही उम्मीद करेंगे कि उन्हें भाजपा वह पसंदीदा सीट दे दे। ऐसे में द्वंद पैदा होना स्वाभाविक है। फिर इनमें से कई तो ऐसे हैं, जो अपने दम पर चुनाव नहीं जीत सकते। और जहां जहां से शिवसेना के विधायक जीत कर आए थे वहां दूसरे नंबर पर एनसीपी थी। जाहिर है कि यहां भाजपा की स्थिति पहले से कमजोर थी।

क्या गुल खिला सकती है उद्धव ठाकरे की भावुक अपील?

हमें उद्धव ठाकरे की उस भावुक अपील को नहीं भूलना चाहिए, जिसमें उन्होंने कहा था कि बाला साहेब ठाकरे के पुत्र को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया गया था लेकिन कुछ लोगों ने पद से हटवा दिया। इस अपील के प्रभाव को एकनाथ शिंदे तभी कम कर सकते हैं, जब महाराष्ट्र की जनता उन्हें बाला साहेब ठाकरे का असली वारिस माने। लेकिन इसकी संभावना बहुत कम है।

एक बात और। बाला साहेब ठाकरे की शिवसेना और उद्धव ठाकरे की शिवसेना में काफी अंतर है। क्योंकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना में वह उग्र हिंदुत्व नहीं है, जो बाला साहेब ठाकरे की शिवसेना में रहा है। इस आधार पर कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे खत्म हो जाएंगे। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पीढ़ी दर पीढ़ी पार्टी की रीति नीति और संसकारों में बदलाव आता है। कांग्रेस इसका एक सटीक उदाहरण रही है।

संपादक की दृष्टि से क्या है निष्कर्ष?

महाराष्ट्र का संपूर्ण घटनाक्रम एनसीपी और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बन कर सामने आ सकता है। क्योंकि महाराष्ट्र देश की आर्थिक नब्ज है। चुनावी चंदे की बात करें, तो उस मामले में यह प्रदेश बेजोड़ है। लेकिन भाजपा चुनावी चंदे की वह हर पाइप लाइन काटने का प्रयास करेगी, जो विपक्ष के नेताओं तक जाती है।

यही नहीं, अब विपक्ष की प्रताड़ना भी बढ़ेगी। ईडी, सीबीआई और आईटी की रेड के जरिये विपक्ष को तहस नहस करने की कोशिश की जाएगी। इसलिए अगर किसी को भाजपा से टकराना है तो उसे पाक साफ रहना होगा। एकता को मजबूत करना होगा। राजनीतिक स्वार्थ से आगे जाकर देश में लोकतंत्र की बहाली के लिए संघर्ष करना होगा। अन्यथा भारतीय लोकतंत्र को भाजपा नाम की महामारी निगल जाएगी।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र में पिक्चर अभी बाकी है
Next: Mangal Prawas: प्रज्ञसागर मुनिराज ने कहा, खूबसूरत समय ईश्वर की देन

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.