Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

June 4, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Assembly by-elections: राष्ट्र निर्माण पार्टी की ओर से नामांकन

June 8, 2022
Assembly by-elections

Assembly by-elections: दिल्ली विधानसभा के उपचुनाव के लिए राष्ट्र निर्माण पार्टी ने एक युवा चेहरे पर दांव लगाया है। एक ऐसा चेहरा जो लोगों की समस्याओं से रूबरू रहता है। जानते हैं कि पार्टी का यह फैसला कितना कारगर साबित होने जा रहा है।


Assembly by-elections: उमेश कुमार गुलाटी ने भरा नामांकन पत्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आईपी न्यूज


नई दिल्ली। Assembly by-elections: राजेंद्र नगर सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने आईटीआई पूसा रोड पर राष्ट्र निर्माण पार्टी के प्रत्याशी उमेश कुमार गुलाटी पहुंचे और उन्होंने नामांकन पत्र भरा। उमेश कुमार गुलाटी एक ऐसा नाम है जो अपने क्षेत्र की सभी समस्याओं को भली भांति जानते और समझते हैं।

गुलाटी समस्याओं का निवारण भी करते हैं। उनका कहना है कि वर्तमान व्यवस्था में मध्यम वर्ग अपने आपको निःसहाय पाता है। जबकि वह सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स देता है। वह आजीवन अपनी नौकरी बचाने और घर चलाने के फेर में पड़ा रहता है।

सरकारी सिस्टम की सारी मार मध्यम वर्ग पर

उसे बच्चों को पढ़ाने लिखाने में पूरी ताकत लगानी पड़ती है। फिर भी सरकारी सिस्टम की सारी मार उसे ही खानी पड़ती है। उसके लिए अब सरकारी व्यवस्था में कोई सहनुभूति नहीं है। वह अकेला संघर्ष करता है।

उमेश कुमार गुलाटी इस सब को देखकर चिंतित हैं। वह चाहते हैं कि मध्यम वर्ग की पीड़ा को कम करने में सहयोगी बन सकें और मध्यम वर्ग की समस्याओ के लिए संघर्ष कर सकें। वे स्वभाव से समाजसेवी हैं। गरीबों और असहायों की सहायता करते हैं।

उपचुनाव में पार्टी की मुख्य मुद्दे

इस उपचुनाव में पार्टी की मुख्य मुद्दे हैं, सड़कों की मरम्मत और उनका चौड़ीकरण। अतिक्रमण को हटाना, रेहड़ी पटरी वालों को व्यवस्थित करना। सीनियर सिटिज़न के लिए कम्युनिटी सेंटर और स्वास्थ्य सेवाएं क्षेत्रों में उपलब्ध कराना।

इसके अलावा खुले मैनहोल्स को समतल करा कर बंद कराया जाए। सुरक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस बूथ/PCR कालोनियों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में स्थापित की जाएं। नालों की साफ़ सफाई मानसून से पहले सुनिश्चित की जाए।

पीने के साफ पानी की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए

पीने के साफ पानी की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए। खाने पीने की चीज़ों में मिलावटखोरी को समाप्त किया जाए। उन स्थानों की साफ़ सफाई का भी प्रबंध किया जाए। नवयुवकों के प्रशिक्षण कैंप लगाए जाएं, जहाँ उन्हे चरित्र निर्माण, योग एवं स्वस्थ रहने का प्रशिक्षण दिया जाए।

उनके रोज़गार, कला कौशल की वयवस्था की जाए और उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए। साथ ही पार्किंग की व्यवस्था की जाए। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

गरीबों के लिए एक रुपये में खाने की व्यवस्था की की जाए। मेट्रो फीडर बस की व्यवस्था की जाए। वृद्धावस्था पेंशन एवं गरीबों के लिए राशन कार्ड बनाए जाएं। इन सब में सहायता करेंगे पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. आनंद कुमार। वह कई वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं और राष्ट्र निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

 

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: MLA Dr Rajeshwar Singh: डॉक्टर राजेश्वर सिंह कैसे बने एक सर्वमान्य नेता?
Next: fertile soil: अच्छी खेती के लिए भूमि की उर्वरता जरूरी

Related Stories

Coaching Culture
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Coaching Culture: कोचिंग संस्कृति का बढ़ता दबाव

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Digital Education
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Digital Education: डिजिटल एजुकेशन बनाम पारंपरिक मीडिया

Shrikant Singh June 3, 2026 0
Cockroach Leader's Delhi Visit
  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Cockroach Leader’s Delhi Visit: सोशल मीडिया की लोकप्रियता क्या सड़क पर भी दिखेगी?

Shrikant Singh June 2, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.