Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

nation building party: सांप्रदायिक दंगे चिंताजनक: राष्ट्र निर्माण पार्टी

April 27, 2022
nation building party

आईपी न्यूज


नई दिल्ली। राष्ट्र निर्माण पार्टी  ने जहांगीरपुरी में हुए सांप्रदायिक दंगों पर चिंता जताई है। उसी के विरोध में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्त्ताओं ने विशाल प्रदर्शन किया। पार्टी ने 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी के दंगों और उससे पूर्व 23 फरवरी को हुए दिल्ली दंगों के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराया और उसकी बर्खास्तगी की मांग की।

nation building party: सरकार को बर्खास्त करने की मांग
सांप्रदायिक दंगो के प्रति चिंता वयक्त करते पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डा. आनंद कुमार ने कहा कि जहांगीरपुरी दंगों में शामिल सारे प्रमुख चेहरे आम आदमी पार्टी से संबंधित हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि दंगे कराना और सांप्रदायिक माहौल को बिगाड़कर मुस्लिमों के वोट प्राप्त करना केजरीवाल सरकार का धंधा हो गया है।
उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो चुके हैं कि स्टेट मशीनरी संविधान के प्रावधानों के अनुकूल कार्य करने में अपने को असमर्थ पा रही है। अतः भारतीय संविधान के आर्टिकल 356 के अंतर्गत राज्य सरकार को बर्खास्त करने की आवश्यकता है।

nation building party: घुसपैठियों से है समस्या
राष्ट्र निर्माण पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर विक्रम सिंह ने दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में रह रहे करोड़ों बांग्लादेशी / रोहिंग्या घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की मांग करते हुए कहा कि इन घुसपैठियों के कारण हमारे देश के नवयुवक बेरोजगार हो रहे हैं। अर्थव्यवस्था पर भारी बोझ पड़ रहा है। साथ ही ये लोग सांप्रदायिक सदभाव बिगाड़ने व गंभीर अपराधों को अंजाम देने में संलग्न हैं।
वे जनसंख्या के संतुलन को भी बिगाड़ रहे हैं और शांति व सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए हैं। पर केजरीवाल सरकार इन अवैध घुसपैठियों को बढ़ावा दे रही है, संरक्षण दे रही है। सरकार की जिम्मेदारी होती है कि देश के नागरिकों के हित में काम करे। घुसपैठियों को बसाना, बढ़ाना, संरक्षण देना, आपराधिक कृत्य होने के साथ-साथ देशद्रोह की श्रेणी में आता है। अतः ऐसी सरकार की बर्खास्तगी की मांग करना बिल्कुल उचित है।

nation building party: अतिक्रमण हटाने के प्रयास का समर्थन
पार्टी के उपाध्यक्ष डा. कुमार राजेश ने बताया कि उनकी पार्टी दिल्ली नगर निगम द्वारा जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने के लिए किए गए प्रयास का पूर्ण समर्थन करती है। हमारी मांग है कि पूरा और सभी का अतिक्रमण हटाया जाए। जहांगीरपुरी से अतिक्रमण हटाने के बाद दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जाये। दिल्ली प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल कालरा ने कहा कि सभी जानते हैं कि 16 अप्रैल को  हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा पर जहांगीरपुरी स्थित जामा मस्जिद से पथराव किया गया था। वहां पर आक्रमण की तैयारी पहले से की गई थी। ऐसा कानून बनाया जाये कि जिन धार्मिक स्थलों का उपयोग हिंसा के लिए किया जाएगा उनकी धार्मिक स्थल के रूप में मान्यता खत्म कर दी जाएगी। ऐसे तथाकथित धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण मानकर उसे भी हटाने की कार्यवाही की जाए।

nation building party: काव्य के जरिए भी अभियान का समर्थन
इस अवसर पर राष्ट्रीय कवि सारस्वत मोहन मनीषी ने अपने काव्य उद्बोधन के द्वारा सभी देशवासियों  को राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया। वैदिक आचार्य जयेन्द्र ने अभियान का पूर्ण समर्थन किया। मनोज गुलाटी, राष्ट्रीय महासचिव, राधाकांत शास्त्री राष्ट्रीय सचिव, धर्मपाल सिंह, अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, दानवीर विद्यालंकार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आदि ने इस अवसर पर अपना पूरा समर्थन इस कार्यक्रम को दिया।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Belarus film: बेलारूस की फिल्मों के फेस्टिवल में तकनीकी आदान प्रदान
Next: Marwah Studio: अच्छा सोचना सार्थक साहित्य की पहल

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.