Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 2, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

Akhilesh Yadav: साढ़े चार साल से जनता को दिया धोखा

December 15, 2021
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: जौनपुर में समाजवादी विजय रथ रथ यात्रा के दौरान बुधवार को पत्रकारों से अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार साढ़े चार साल से जनता को धोखा दे रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Akhilesh Yadav: लखीमपुर खीरी के किसानों को न्याय नहीं: अखिलेश यादव

अंकित तिवारी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि लखीमपुर खीरी के किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है। अब तो एसआईटी की रिपोर्ट से साबित हो गया है कि किसानों को षड्यंत्र के तहत जीप से रौंदकर मारा गया। साजिश में गृह राज्य मंत्री भी शामिल थे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी जवाब दे और गृह राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त करे। पूरी दुनिया में यही पहली ऐसी जगह है जहां किसानों को जानबूझकर जीप चढ़ाकर कर मार दिया गया।

वह जौनपुर में समाजवादी विजय रथ रथ यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार साढ़े चार साल से जनता को धोखा दे रही है। बीजेपी की हर बात झूठी है, जुमला है। उसके विज्ञापन भी झूठे हैं। भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है।

तेल कंपनियों को 600 फीसदी मुनाफा कराया गया

पिछले तीन महीनों में तेल कंपनियों को 600 फीसदी मुनाफा कराया गया है। सरकार गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही है। भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं को बेच रही है।

संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर समाजवादी और अंबेडकरवादी लोग, किसान, मजदूर और नौजवान का समर्थन मांगने के लिए उनके बीच समाजवादी विजय रथ लेकर निकले हैं। उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। परिवर्तन होकर रहेगा।

जनता समाजवादियों के साथ खड़ी है। विजय रथ यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है। आज कमाई आधी हो गई है और महंगाई दोगुनी। भाजपा का किसान की आय दोगुना करने का वादा झूठा निकला। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है।

यूपी में तमाम तरह के आयोजन

भाजपा सरकार ने जो बड़े-बड़े इन्वेस्टमेंट मीट कराए थे, बताया जाए कि कितना इन्वेस्टमेंट आया और कितने नौजवानों को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में हारने जा रही है। बौखलाहट में है, इसीलिए यूपी में तमाम तरह के आयोजन कर रही है।

दूसरे प्रदेशों के नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए बुलाया जा रहा है। अभी जैसे-जैसे चुनाव करीब आएगा, दूसरे प्रदेशों के और नेता यहां दिखाई देंगे। लेकिन इससे कुछ नहीं होने वाला है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Ghogha Panchayat Election: घोघा बाजार में मुखिया बनी कविता कुमारी
Next: UP Elections 2022: अखिलेश यादव, भीड़ और भाजपा

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.