Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • आलेख

Yoga a solution: योग से समाधान

infopost June 24, 2021
Yoga a solution

Yoga a solution: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन किया गया। समापन अवसर पर राष्ट्र निर्माण पार्टी के अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार ने योग को जीवन का अंग बनाने की अपील की।


श्रीकांत सिंह

Yoga a solution: देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुए राष्ट्र निर्माण पार्टी के सैकड़ों एवं समयोग फाउंडेशन के सैकड़ों सदस्यों को संबोधित करते हुए योग को दैनंदिन जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। बताया कि योग के माध्यम से जीवन की गंभीर व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं का समाधान बहुत अच्छे ढंग से किया जा सकता है।

ध्यान रहे कि समयोग फाउंडेशन एवं राष्ट्र निर्माण पार्टी ने मिलकर ’11 दिवसीय योग शिविर’ का आयोजन सफलतापूर्वक किया।
इस शिविर में प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी कर्मवीर जी द्वारा योग साधकों को अध्यात्म के मार्ग पर बढ़ने की प्रेरणा दी गई।

साथ ही योग गुरु सुनील सिंह द्वारा मधुमेह को योग द्वारा कैसे नियंत्रित किया जा सकता है, के संबंध में विस्तार से बताया।
डॉ बिश्वरूप राय चौधरी ने सही खानपान के द्वारा विभिन्न बीमारियों एवं कोरोना का कैसे उपचार किया जा सकता है यह बताया।

राष्ट्र निर्माण पार्टी के उपाध्यक्ष राकेश कुमार आर्य द्वारा योग के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया की योग वैदिक सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है तथा मानव समाज के लिए अत्यधिक उपयोगी है।

इस अवसर पर साइंस डिवाइन फाउंडेशन के संस्थापक साक्षी ने साधकों को ध्यान की गहराइयों से अवगत कराया एवं उन्होंने बताया व्यक्ति को भीतर से शांत एवं आनंदित रहना चाहिए, किंतु संसार में रहते हुए अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए सक्रिय रुप से कार्य करना चाहिए।

इसके साथ-साथ लेडी हार्डिंगे कॉलेज की योग प्रशिक्षिका सोनिया आर्य, वैलनेस केयर योग, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के संस्थापक डॉ राजेश बतरा, एवरेस्ट योग इंस्टीट्यूट के संस्थापक योगाचार्य संजीव त्यागी, योगाचार्य संगीता त्यागी एवं योग निष्ठ डॉक्टर राजकुमार आर्य आदि ने भी सोशल मीडिया से जुड़े हजारों लोगों के साथ अपने अनुभव साझा किए।

इस पूरे कार्यक्रम का संचालन समयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष दानवीर विद्यालंकार द्वारा किया गया, उनके द्वारा सभी को आसन, प्राणायाम, ध्यान व अन्य सूक्ष्म क्रियाएं बहुत अच्छे ढंग से सिखाई गई।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Division of UP: फिर होगा उत्तर प्रदेश का बंटवारा!
Next: Serbia: रचनात्मक उद्योगों को भी बढ़ावा देगा सर्बिया

Related Stories

SIM UPI Fraud 2026
  • आलेख
  • ख़ास ख़बर
  • ताजा तरीन

SIM UPI Fraud 2026: SIM से UPI फ्रॉड, ऐसे उड़ सकते हैं पैसे

infopost September 22, 2026 0
Indian politics
  • आलेख
  • ताजा तरीन

Indian politics: The Week India Went Back to the 1980s

Shrikant Singh Shrikant Singh September 11, 2026
Socio-economic landscape
  • आलेख
  • ताजा तरीन

Socio-economic landscape: कैसे बदला भारत 2014 से 2026 तक

infopost June 20, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.