Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

Poster Painting Competition: हृदय की तरंगों को दिमाग तक ले जाने का माध्यम है कला

April 21, 2021
Poster Painting Competition

Poster Painting Competition: इंडो मोंटेनेग्रो फिल्म एंड कल्चरल फोरम की ओर से इंडो मोंटेनेग्रो पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। कोरोना महामारी की वजह से कार्यक्रम का वर्चुअल आयोजन संभव हो सका।


Poster Painting Competition: इंडो मोंटेनेग्रो पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता 

Poster Painting Competition: कला एक ऐसा माध्यम है जो हमारे हृदय की तरंगों को दिमाग तक ले जाता है। और उनको आँखों के माध्यम से नए रंग देकर कैनवास पर उकेर देता है। और यह कहना भी गलत नहीं होगा कि प्रकृति ने जो हमें रंग दिए हैं वो भी बेमिसाल हैं। जो कभी सूर्य और चन्द्रमा के माध्यम से भी हमें प्रेरित करते हैं।

यह कहना था एएएफटी यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. संदीप मारवाह का। वह इंडो मोंटेनेग्रो फिल्म एंड कल्चरल फोरम की ओर से आयोजित इंडो मोंटेनेग्रो पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले की वर्चुअली शुरुआत करने के मौके पर संबोधित कर रहे थे।

ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता

भारत में मोंटेनेग्रो के महावाणिज्यदूत डॉ. जेनिस दरबारी ने कहा कि इस पेंडेमिक में रंग हमारे जीवन में खुशियां लाने का एक माध्यम है। जब सब लोग अपने घरों में कैद हैं, यह ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता सभी के जीवन को रंगों से भर देगी।

मोंटेनेग्रो की फर्स्ट लेडी ऑफ मोंटेनेग्रो लिदिजा जोकानोविच की ओर से भेजा गया संदेश सभी के लिए एक यादगार सन्देश रहा। भारत की प्रथम महिला सविता कोविंद के संदेशों के बाद केंद्रीय मंत्री एच.एस. पुरी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संदेशो को भी कार्यक्रम के समन्वयक राज दरबारी ने पढ़ा।

इस अवसर पर आईसीसीआर के महानिदेशक दिनेश पटनायक, आईएएस रश्मि सिंह और बोस्निया और हर्ज़ेगोविना के राजदूत मुहम्मद सेंगिक ने भी अपने विचार रखे।

दिग्गजों ने की शिरकत

ललित कला हाई स्कूल के निदेशक गोर्डाना टोमासेविक, मोंटेनेग्रो के विदेश मामलों के डिप्लोमैटिक अकादमी मंत्रालय के निदेशक मिरशाद बिबोविक, मोंटेनेग्रो के दृश्य कलाकार एसोसिएशन के अध्यक्ष इगोर रासेविक,पेर्टर कोवेसेविक क्रिएटिव इंडस्ट्रीज के वरिष्ठ सलाहकार, विज्ञान, संस्कृति और खेल मंत्रालय मोंटेनेग्रो ने भी आयोजन में भाग लिया।

सेलिब्रिटी जज और मुख्य वक्ता फिल्म निर्माता प्रेम सागर और उमेश मेहरा, एक कला संग्रहकर्ता जयपालश्री अनिल, बिनॉय भेल, मेजर जनरल बिंद्रा, यूएसए से रेव फिलिस विलियम्स, यूके से रीका एंड रेश, अजरबैजान से सेयर मारजादा ने आयोजकों को बधाई दी।

गुडली पब्लिक स्कूल से टॉपर अनीश गुप्ता, मॉडर्न पब्लिक स्कूल से मुस्कान मित्तल, सीआरपीएफ स्कूल से हिमांशी, वैष्णवी ढींगरा दर्शन एकेडमी, लीलावती विद्या मंदिर के ऋषभ खंडेलवाल, विशाल भारती स्कूल की तृप्ति शर्मा, डीएलडीएवी स्कूल से दीक्षा सागर, द श्रीजन स्कूल के प्रियम जैन, डीएवी रोहिणी से हितेन मल्होत्रा और माउंट आबू स्कूल से अनुष्का कला प्रतियोगिता के विजेता रहे।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Air Strike: माओवादियों पर पहली बार एयर स्ट्राइक
Next: positive and negative corona discharge: सकारात्मक कोरोना, नकारात्मक कोरोना

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.