Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 16, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

National Lokniti Party: क्यों हुआ इस नए राजनीतिक दल का उदय?

March 14, 2021
National Lokniti Party

National Lokniti Party: कोई भी राजनीतिक पार्टी सत्ता संभालने के बाद जब अपना काम ठीक से नहीं कर पाती, तो नए राजनीतिक दल का उदय होता है। नई दिल्ली स्थित कांस्टीच्यूशनल क्लब में कुछ ऐसा ही घटित हुआ है। क्योंकि आज राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के नाम से एक ऐसे दल का गठन हुआ, जिसकी नजर में राजनीति से ज्यादा लोकनीति महत्वपूर्ण है।


National Lokniti Party: समाज को चाहिए पारदर्शी नेतृत्व

श्रीकांत सिंह


नई दिल्ली। National Lokniti Party: नवगठित राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के कन्वीनर एडमिन दीपक पांडिया ने कहा है कि आज हम एक ऐसे समाज और राष्ट्र की परिकल्पना करते हैं जहां समाज का अंतिम व्यक्ति भी महसूस करे कि देश के विकास में उसकी भी अहम भूमिका और हिस्सेदारी है। वह पार्टी के गठन के मौके पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की गूॅंज और राष्ट्र उत्थान में उसके पसीने की गंध का भी मोल हो। तभी सही मायने में लोकशाही का राम-राज्य स्थापित हो सकेगा। एक ऐसा समाज जो पारदर्शी नेतृत्व, आधुनिक तकनीक और नेक नीयत के साथ बुजुर्गों का सम्मान, स्त्रियों की सुरक्षा और नौनिहालों के स्वर्णिम भविष्य की गारंटी देता हो।

उन्हीं के शब्दों में सरकार को दाता के अहंकार में और जनता को याचक के रूप में नहीं होना चाहिए। ऐसा तभी हो पाएगा जब सरकार अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रत्येक नागरिक के घर-द्वार तक सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

National Lokniti Party

राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी का शुभारंभ

राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के लॉन्च के अवसर पर सर्वसम्मति से राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का चयन किया गया। ब्रिगेडियर बी.के. खन्ना को चीफ कन्वीनर, दीपक पांडिया को कन्वीनर एडमिन, एन.के. शर्मा को कन्वीनर फाइनेंस, डॉ. एल.सी. शर्मा को मेंटोर और रेणु नेगी को कन्वीनर मीडिया रिलेशन नियुक्त किया गया।

पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड में जे.पी. सिंह, अलोक कुमार, आईएएस रिटायर्ड गौतम मारवाह, पद्मश्री भारत भूषण त्यागी और ब्रिगेडियर विनोद दत्ता शामिल हुए। बिग्रेडियर खन्ना एक अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व हैं। उन्होंने सेना में रहकर देश के लिए सेवाएं प्रदान की।

उनकी सेवाओं का महत्व इस तथ्य में निहित है कि 1987 में भारत की सेना जब श्रीलंका में शांति के लिए भेजी गई थी तो ब्रिगेडियर खन्ना ने उसमें अहम भूमिका निभाई थी। इन्होंने समाज सेवा में सर्वोच्च सेवाओं को प्रदान करने का गौरव हासिल किया।

नई सोच और नेतृत्व को आगे लाने की होगी पहल

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेना में रहते हुए हमारा पूरा जीवन देश के प्रति समर्पित रहा है। और वह हर चुनौती का सामना करने के लिए प्रयासरत रहे हैं। आज इस लोकनीति के तहत हम लोगों ने जो संकल्प लिया है, उसे भी अवश्य पूरा करेंगे।

एन.के. शर्मा ने कहा कि आज की स्थितियाॅं इतनी बदल चुकी हैं कि व्यक्ति, परिवार, समाज समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, कृषि, उद्योग आदि सभी क्षेत्र पूरी तरह नवीन और भिन्न हो चुके हैं। ऐसे में सदियों पुराने प्रशासनिक ढाॅंचे पर आधारित राजनीति पूरी तरह बेमानी है।

हमारी पार्टी का उद्देश्य स्वास्थ्य, कृषि, बागवानी, शिक्षा और अन्य सभी प्रभागों में नए सुधारों के साथ घर द्वार तक सेवाओं को लाना है। ताकि लोग अपनी सेवाओं में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ कार्य कर सकें। प्रत्येक पंचायत में उसी क्षेत्र के 15 लोगों को रोजगार दिया जाना चाहिए, जो हर सेवा को घर घर उपलब्ध करवाएंगे।

सरकारी और निजी स्कूलों में हो एक समान व्यवस्था

उनके मुताबिक, सरकारी एवं निजी स्कूलों में एक समान व्यवस्था होनी चाहिए। फीस ढांचा एवं अन्य सुविधाओं को भी एक समान किया जाना बाकी है। यह एक बड़ी सच्चाई है कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक गणराज्य है। उसका हमें गर्व भी है।

परन्तु एक देश को लोकतान्त्रिक तभी समझा जाना चाहिए जब वहाॅं लोकतंत्र के माध्यम से सुशासन की स्थापना हो। अन्यथा यह बात दिवास्वप्न ही होगी।

पार्टी के मेंटोर डॉ. एल.सी. शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य नए परिप्रेक्ष्य में नई सोच और नेतृत्व को आगे लाना है। व्यवस्था में नई सहयोगात्मक एवं विकासात्मक सोच एवं शासन प्रणाली की रणनीति का प्रादुर्भाव जरूरी है।

तकनीक पर आधारित हो शासन व्यवस्था

समुचित एवं अधिकतम तकनीक आधारित शासन व्यवस्था, जिम्मेवारी एवं आमजन में प्रसन्नता और मुस्कान के लिए सेवाएं, शासन व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों, पदाधिकारियों की जिम्मेवारी तय करना भी जरूरी है।

जे.पी. सिंह ने कहा कि व्यवस्था बदल रही है। तो हम क्यों न बदलें। नेताओं के साथ नागरिकों की भी रेटिंग तय होनी चाहिए। जब दूसरे देश यह कर सकते है तो हम क्यों नहीं। पार्टी का एजेंडा बिल्कुल सही है। यह नई दिशा तय करने वाली है।

पार्टी में ज्यादा रहेगी महिलाओं की भागीदारी

रेणु नेगी ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि हमारी पार्टी में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रहेगी। हम महिलाओं की समस्याओं को और अच्छे तरीके से दूर कर सकेंगे। देश की आवाम और मज़बूत स्तंभ मीडिया के साथ इस राष्ट्रीय लोकनीति और लोकतंत्र की नींव को मज़बूत करने के उद्देश्य से सहयोग और समर्थन की अपील है।

एक पारदर्शी जिम्मेवार सरकार की परिकल्पना एवं कश्मीर से कन्याकुमारी तक जाति, धर्म और संप्रदायों से ऊपर उठकर समान राष्ट्र के पुननिर्माण के लिए राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी का शुभारंभ देश की राजधानी दिल्ली से किया गया है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: Jyotiraditya:… तो घर वापसी का मन बना रहे हैं सिंधिया!
Next: Satyapal Malik: सत्यपाल मलिक की चेतावनी में कितना दम?

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.