Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • स्वास्थ्य

Antra: अंतरा के प्रति महिलाएं क्यों हैं उत्सुक?

December 1, 2020
Antra

Antra: अंतरा इंजेक्शन प्रभावी गर्भनिरोधक है। कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इससे महिला का मासिक चक्र बंद हो जाता है। महिलाओं को इससे घबराना नहीं चाहिए। असर तीन महीने तक रहता है। उसके बाद इंजेक्शन लगाया जाता है। जब तक परिवार नियोजित रखना हो, इस्तेमाल किया जा सकता है। जब भी दोबारा मां बनना हो तो इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Antra: खुशहाल परिवार दिवस पर काउंसलर से पूछे सवाल

इंफोपोस्ट न्यूज

नोएडा। Antra: महिलाओं ने स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूद काउंसलर से तमाम सवाल कर ‘अंतरा’ को लेकर जिज्ञासा शांत की। अधिकतर महिलाओं का यही सवाल था कि इस इंजेक्शन का कोई साइड इफेक्ट तो नहीं। और यह कितना कारगर गर्भनिरोधक है।

इस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से काउंसलर ने बताया कि यह पूरी तरह से सुरक्षित गर्मनिरोधक इंजेक्शन है। और इसे लगावाने में कोई जोखिम भी नहीं है। इसी माह 21 नवंबर को जनपद में आयोजित खुशहाल परिवार दिवस कार्यक्रम में परिवार नियोजन के लिए गर्भनिरोधक इंजेक्शन ‘अंतरा’ को लेकर महिलाओं में उत्सुकता देखी गई।

बहुत ही प्रभावी गर्भनिरोधक

महिलाओं को बताया गया कि अंतरा इंजेक्शन बहुत ही प्रभावी गर्भनिरोधक है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इस इंजेक्शन के लगने से महिला का मासिक चक्र बंद हो जाता है। इसलिए महिलाओं को घबराना नहीं चाहिए।

इसका असर तीन महीने तक रहता है। हर तीन महीने बाद एक इंजेक्शन लगाया जाता है। जब तक परिवार नियोजित रखना हो, इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। जब भी दोबारा मां बनना हो तो इसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए।

तीन से छह महीने में मासिक चक्र नियमित हो जाता है। तब अगला बच्चा प्लान कर सकते हैं। महिलाओं को बताया गया कि ‘अंतरा’ लगवाने के बाद माहवारी न आने के कारण कई महिलाएं घबरा जाती हैं और अगला इंजेक्शन नहीं लगवातीं।

उचित परामर्श जरूरी

इस कारण उन्हें अनचाहा गर्भ ठहरने की आशंका बढ़ जाती है। यदि ऐसी स्थिति में महिला को जब उचित परामर्श मिलता है तो वह इन बदलाव के बावजूद ‘अंतरा’ लगवाना जारी रखती हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए ‘अंतरा’ केयर लाइन का संचालन किया जाता है।

इसका टोलफ्री नंबर 180 0-103-3044 उपलब्ध है। इंजेक्शन लगवाने वाली महिलाओं का ‘अंतरा’ केयरलाइन पर पंजीकरण किया जाता है। ‘अंतरा’ केयरलाइन की ओर से समय-समय पर महिलाओं की कॉउंसलिंग की जाती है। इस टोल फ्री नंबर पर वह बड़ी आसानी से अपने हर सवाल का जवाब घर बैठे ही ले सकती हैं।

खुशहाल परिवार दिवस

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि जनपद में प्रथम खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन सफल रहा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से दम्पति ने परिवार नियोजन और उसके विभिन्न साधनों के बारे जानकारी ली।

कार्यक्रम में महिलाओं की जिज्ञासा गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा और गोली छाया को लेकर थी। परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरुषों को नसबंदी के लिए समझाने का प्रयास किया गया। बता दें कि अब हर महीने की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: family planning: यह है परिवार नियोजन के प्रति आशा की किरण
Next: Bloody struggle: देश को खूनी संघर्ष की ओर धकेलने की साजिश

Related Stories

On Akhilesh Yadav's birthday
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

On Akhilesh Yadav’s birthday: सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान

infopost July 12, 2026 0
Shaping the future
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Shaping the future: इंग्लैंड से लौटकर किताबों की दुनिया बसाने वाले इंजीनियर

infopost July 7, 2026 0
Trust Treasurer Letter Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Trust Treasurer Letter Controversy: जवाबदेही का संकट और पारदर्शिता बहस

infopost July 7, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.