Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • आलेख
  • ताजा तरीन

Sharad Purnima: जानें, क्या है आकाश और धरती का सबसे सुखद संयोग?

October 30, 2020
Sharad Purnima

Sharad Purnima: देव की सौंदर्य परंपरा में किसे सबसे सुंदर माना जाता है? और किस दिन बादलों की आवाजाही से रहित आकाश में पूर्णचंद्र का सौंदर्य अद्भुत होता है। सागर, नदी, जलाशय, पोखर आदि में चांद की छाया कब अलौकिक प्रतीत होती है?


Sharad Purnima: प्रकृति का कौन सा संयोग है प्रणय के प्रतीक दिवस के अनुकूल?

Rajiv Kumar Jha
राजीव कुमार झा
Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का सौंदर्य किसे नहीं लुभाता? हमारे देश की ऋतु परंपरा में शरद को वसंत के समान ही बेहद सुंदर ऋतु माना जाता है। कवियों ने नाना प्रकार की उपमाओं से शरद के सौंदर्य को काव्य लेखन का विषय बनाया है। और इसे वर्षा ऋतु के बाद जाड़े के मौसम की शुरुआत की ऋतु के रूप में भी देखा जाता है।शरद के उत्सव के रूप में नवरात्र हमारे देश का सबसे महान कृषि त्योहार है। और इसमें उन्नत कृषि की कामना से देश के गांवों में वर्षा जल से आर्द्र भूमि पर अन्न उगाने की परंपरा रही है। नवरात्र मिट्टी और फसल की पूजा का त्योहार है। और शारदोत्सव के रूप में इसके आयोजन के साथ देश की संस्कृति की सुंदर छटा शरद में होने वाली रामलीलाओं में प्रकट होती है।

शरद पूर्णिमा सबसे सुंदर

हमारे देव की सौंदर्य परंपरा में शरद पूर्णिमा को सबसे सुंदर माना जाता है। और इस दिन बादलों की आवाजाही से रहित आकाश में पूर्णचंद्र का सौंदर्य और धरती पर सागर, नदी, जलाशय, पोखर में इसका प्रतिबिंब अद्भुत प्रतीत होता है।शरद आकाश में बादल के अवसान के ऋतु के रूप में काव्य में चित्रित हुआ है। और जल से परिपूर्ण धरती पर शरद के चाँद का सुंदर प्रतिबिंब आकाश और धरती के सबसे सुखद संयोग के रूप में भी देखा जाता है। इसलिए शरद पूर्णिमा को प्रणय के प्रतीक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

नौका विहार काफी आनंददायक

शरद पूर्णिमा के दिन नौका विहार को काफी आनंददायक माना जाता है। और इस दिन जलविहार का आनंद सबके मन को आनंद से विभोर कर देता है। शरद ऋतु में सूर्य का तीव्र ताप मंद होने लगता है और पूर्णिमा के दिन यह ताप समशीतोष्ण हो जाता है।इसी काल में देश में रबी के खेती की शुरुआत होती है। तुलसीदास ने रामचरितमानस में शरद ऋतु के सौंदर्य का सुंदर चित्रण किया है। और यह राम के वनवास का प्रसंग है और वन में वर्षाऋतु के बीत जाने के बाद शरद को आया देख कर लक्ष्मण को वन्य परिवेश में प्रकट होने वाले सुंदर परिवर्तनों को देखकर उसके बारे में बताते हैं-हे लक्ष्मण! देखो, वर्षाऋतु बीत गई है। और शरद ऋतु का आगमन हुआ है। कास के फूल सारी धरती पर छा गए हैं। और ये फूल वर्षा के बुढ़ापे और उसके पके सफेद केशों के समान प्रतीत हो रहे हैं।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: People’s Women’s Committee: जाति और लिंग के आधार पर हिंसा के विरोध में जनवादी महिला समिति
Next: Modi government: कहां की धरती से फूट रहा क्रांति का बीज?

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.