Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • स्वास्थ्य

क्या आप तरोताज़ा बने रहना चाहते हैं ?

September 29, 2020
Do you want to stay fresh?

इंफोपोस्ट फीचर। कंप्यूटर हो या इंटरनेट, जब अपेक्षित गति से काम नहीं करता तो हम उसको रीस्टार्ट करते हैं या रिफ्रेश करते हैं। कुछ ऐसी ही व्यवस्था हमारे शरीर में भी है। लगातार काम करते करते हम अपनी ताज़गी खो देते हैं और हमारी कार्य क्षमता घट जाती है। सवाल है कि हम कैसे तरोताजा बने रह सकते हैं और पूरी कार्य क्षमता के साथ दिन बिता सकते हैं।

दरअसल, कार्य क्षमता वापस पाने के लिए हमें भी रिफ्रेश होना पड़ता है। उससे सिर से पैर तक हम रिचार्ज हो जाते हैं। उसके लिए अपने फोन को एक तरफ रख दें और दिन भर के काम के बाद सही समय पर बिस्तर पर जाएं। गहरी और पूरी नींद लें।

अगर आपको दिन भर तरोताजा बने रहना है तो अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करें। सुबह सुबह पसीना बहाकर आप अपने शरीर का कायाकल्प कर जीवंत महसूस कर सकते हैं। अपने बाथरूम के 5-7 मिनट का समय अपने दांतों को ठीक से साफ करने में लगाएं। दातों के हर प्वाइंट पर कम से कम 10 बार ब्रश को हल्के हाथ से फेरें।

विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट से समृद्ध भोजन तरोताजा चेहरे के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।तरोताजा बने रहने के लिए हल्दी-दूध पीना बहुत जरूरी है। हल्दी न उपलब्ध हो तो सिर्फ दूध पी सकते हैं। लेकिन दूध हमेशा रात को पिएं और दिन में ज्यादातर दही का सेवन करें।

सुगंधित साबुन और जेल से भी आप तरोताजा बने रह सकते हैं खासकर गर्मी के दौरान। ये आपकी त्वचा को जवां और ठंडा रखते हैं। अपने शरीर की मुद्राओं को ठीक से सेट करें। शरीर का सही आसन न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि आपको आत्मविश्वास भी देता है। आत्मविश्वास जैसा होता है, वैसी ही ताजगी भी देता है।

हर दिन अपने बालों को धोएं। आम धारणा के विपरीत हर दिन अपने बालों को धोने से इसे नुकसान नहीं होगा। इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसे दैनिक आधार पर शैम्पू करें, लेकिन बालों को पानी से ठीक से धोने पर पूरी ताजगी आ जाती है।

एंटीपर्सपिरेंट्स और डियोड्रेंट कैरी करें। एक गंध के लिए है, दूसरा पसीने के लिए। हर दिन ताजा कपड़े पहनें। कुछ लोग पूरे सप्ताह के लिए एक ही जींस पहनना चाहते हैं। यह आपके लिए ठीक नहीं है। कपड़ों को बदलने का एक कार्यक्रम तय होना चाहिए।

पैरों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। हममें से कुछ के पैर पसीने से तर होते हैं। अगर ऐसा है तो अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। बदबूदार पैर ही आपको सुस्त और भयानक रूप से महसूस बना देते हैं। इसलिए मोजे को हर बार धुलने के बाद ही पहनें।

तरोताजा बने रहने के लिए धूम्रपान छोड़ना बहुत जरूरी है। अधिकांश लोगों को दिन भर चाय और धूम्रपान पसंद होता है। यह न केवल आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि प्रमुख रूप से आपको सुस्त और बूढ़ा बना रहा है। इसे नहीं छोड़ेंगे तो पछताना पड़ेगा।

ध्यान एक ऐसा उपाय है, जिससे मन, शरीर और आत्मा को पर्याप्त शक्ति मिलती है। दिन में पांच मिनट के लिए ध्यान शुरू करें और अंतर देखें। आपको आश्चर्य होगा, इसकी गारंटी है। अगर आप आफिस में हैं तो बीच बीच में उठ कर मुंह हाथ धोते रहें। मुसलिमों में जो वजू की व्यवस्था है, उस विधि से हाथ मुंह धोएंगे तो अधिक ताजगी आएगी।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: दो बच्चों के बीच तीन वर्ष का अंतर जरूरी
Next: भाष्यकारों ने किया ऋग्वेद को समझाने का प्रयास

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.