Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 18, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

उत्तर प्रदेश सरकार से दो दो हाथ करने के मूड में संजय सिंह

September 19, 2020
Rasuka i.e. National Security Act has been imposed on Aam Aadmi Party UP in-charge and Rajya Sabha member Sanjay Singh.#sanjaysingh

शिवांश सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पर रासुका यानी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू कर दिया गया है। उन पर कुल 13 मुकदमे अलग अलग थानों में दर्ज किए गए हैं। वह पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्या के संदर्भ में उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला कर रहे हैं। संसद में भी उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था और लगातार गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। अब उन्हें 20 सितंबर को लखनऊ पुलिस के सामने पेश होना है।

अपने खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किए जाने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि राज्यसभा सभापति से इस मुद्दे के खिलाफ जांच कराने का आग्रह किया गया, जिस पर सभापति ने सदन को आश्वस्त किया कि मामले की जांच की जाएगी।

दूंगा गिरफ्तारी पर नहीं दबेगी मेरी आवाज

उनका कहना है कि वह लखनऊ में पेश होंगे। थाने में पहुंचकर गिरफ्तारी भी देंगे। लेकिन सरकार चाहे लाख मुकदमे दर्ज करवा दे, लेकिन अपराध के खिलाफ मेरी आवाज को दबा नहीं सकती। संजय सिंह ने कहा कि 3 महीने में 13 मुकदमे प्रदेश में आज तक किसी माफिया के खिलाफ नहीं दर्ज हुए। इसीलिए मैंने राज्यसभा के सभापति से आग्रह किया कि यदि मैं देशद्रोही हूं तो मुझे जेल में डाल दिया जाए।

संजय सिंह को मिला 12 पार्टियों का समर्थन

कांग्रेस, टीएमसी, सपा, शिवसेना, राजद, टीआरएस, टीडीपी, डीएमके, अकाली दल, एनसीपी समेत 12 विभिन्न राजनीतिक दलों के 37 सांसदों ने उनके समर्थन में सभापति को एक पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा है कि हमने यूपी में जब एक सर्वे करवाया तो उसके आंकड़े चौंकाने वाले थे। 63 फीसदी जनता ने सरकार को जातिवादी बताया।

उन्होंने कहा है कि यूपी में लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं देशद्रोह नहीं हैं, लेकिन इस पर सवाल पूछना देशद्रोह है। मैंने सरकार पर लगातार जातिवादी होने का आरोप लगाते हुए मामले गिनाए तो सरकार भी मेरे खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने लगी। कोरोना किट में किए गए घोटाले को उजागर किया तो इसमें देशद्रोह की धारा बढ़ाकर नोटिस भेज दिया गया।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: साहित्य संसार से अध्यात्म जगत की ओर डॉ. पुष्पा सिंह
Next: खाद बनने वाले एक समाजवादी का संदेश

Related Stories

Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0
Government vs. Movement
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Government vs. Movement: जंतर-मंतर से 21वें दिन हटाए गए सोनम वांगचुक

infopost July 18, 2026 0
On Akhilesh Yadav's birthday
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

On Akhilesh Yadav’s birthday: सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान

infopost July 12, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.