Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 1, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • स्वास्थ्य

बिना लक्षण वाले बेवजह कोरोना का शक न करें

September 17, 2020
Do not suspect a needless corona without symptoms

इंफोपोस्ट न्यूज, नोएडा। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीबी ढाका ने लोगों से अपील की है कि वे बिना वजह अस्पताल परिसर में भीड़ न बढ़ाएं। जो लोग अकेले जांच कराने अस्पताल आ सकते हैं, वे किसी अन्य व्यक्ति को साथ न लाएं। कोविड 19 के लक्षण वालों और बुजुर्गों को जांच में प्राथमिकता दी जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डॉ. ढाका ने बताया जिला अस्पताल में रोजाना 350-400 लोगों की कोरोना की जांच की जा रही है। पिछले दिनों संज्ञान में आया कि कुछ लोग स्वस्थ होने और बीमारी के बिना किसी लक्षण के जांच कराने आ रहे हैं। जिन लोगों में कोविड-19 के लक्षण नहीं हैं, वे वेवजह बीमारी का शक न करें। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के साथ कई लोग आ रहे हैं।

उन्होंने सुझाव दिया कि जिस व्यक्ति की जांच होनी है, अगर वह अकेले आ सकता है तो वही आए तो बेहतर होगा। इससे अस्पताल परिसर में अनावश्यक भीड़ नहीं लगेगी और जरूरतमंद लोगों को इलाज सुलभ हो सकेगा।

कोरोना जांच के लिए सिस्टम अपनाएं

सीएमएस ने कहा कि कोरोना जांच के लिए सरकार ने एक सिस्टम बनाया गया है। जिन्हें अपनी कोरोना की जांच करानी है, वे शासन के हेल्प लाइन नंबर 18004192211 पर संपर्क करें और उनके घर के नजदीक जो भी प्राथमिक या सामुदायिक केंद्र हो, वहां जाकर कोरोना की जांच करा सकते हैं।

हेल्प डेस्क की लें मदद

डॉ. ढाका ने बताया कि जिला अस्पताल में लोगों की सुविधा और जानकारी के लिए हेल्प डेस्क बनी हुई है। यहां से पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यहां लोगों की समस्या सुनी जाती है और उसका समाधान भी किया जाता है।

कोविड प्रोटोकाल का पालन करें

सीएमएस ने बताया कि अस्पताल परिसर में लाउडस्पीकर से लगातार लोगों से प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की जा रही है। बताया जा रहा कि आपस में दो गज की दूरी बना कर रखें। लाइन में लग कर टेस्ट कराएं।

मास्क ठीक ढंग से लगाएं, जिससे मुंह व नाक ढकी रहे। मास्क बीमारी फैलने से रोकता है। सरकारी अस्पतालों में कोरोना की जांच बिल्कुल मुफ्त की जा रही है। इसका कहीं कोई शुल्क नहीं लगता है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: राम मंदिर निर्माण की रफ्तार धीमी क्यों?
Next: संविदा नीति: अपनों के निशाने पर भाजपा

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.