Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 8, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • आलेख
  • ख़ास ख़बर

राम मंदिर निर्माण की रफ्तार धीमी क्यों?

September 16, 2020
Why the pace of construction of Ram temple is slow?

अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण कार्य जोरशोर से जारी है, लेकिन राजस्थान की कांग्रेस सरकार के निर्णय से निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। दरअसल, राम मंदिर निर्माण के लिए कई वर्षों से बंशी पहाड़पुर से जा रहे गुलाबी पत्थर पर राजस्थान सरकार ने रोक लगा दी है। सोमवार को भरतपुर जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अयोध्या जा रहे 25 ट्रकों को जब्त कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राम मंदिर निर्माण के लिए जा रहे भरतपुर के बंशी पहाड़पुर के पत्थर को लेकर खास बात यह भी है कि इस पहाड़ में खनन करने के लिए सरकार की तरफ से फिलहाल किसी को भी स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है। यहां होने वाले अवैध खनन पर रोक लगाते हुए यह कार्रवाई की गई है। खनन की लीज नहीं है, लेकिन अब तक पत्थर निकाला जाता रहा है।

प्रशासन की ओर से बंशी पहाड़पुर में होने वाले अवैध खनन पर रोक लगा दी गई है। अब इसके बाद राम मंदिर निर्माण के लिए जा रहे पत्थर को भी अयोध्या नहीं भेजा जा सकेगा। इसी के साथ एक बड़ा सवाल यह भी है की जब खनन करने की इजाजत नहीं थी तो फिर आख़िरकार यहां से खनन क्यों होता रहा? क्योंकि बिना पुलिस, खनिज और वन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत के तो यहां अवैध खनन के कारोबार का पनपना संभव ही नहीं था।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थर काफी समय से जा रहा है। यहां की पहाड़ियों में खनन के लिए किसी के पास कोई लीज नहीं है। फिर भी अवैध खनन के जरिये पत्थर यहां से निकलता रहा है। अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीप सिंह कपूर, जिला कलेक्टर नथमल डिडेल और जिला वन अधिकारी मोहित गुप्ता भी मौजूद रहे।

पूरे इलाके में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। इलाके की सभी पहाड़ियों पर निगरानी रखी जा रही है, जिससे अवैध खनन को रोककर माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।बयाना उपखण्ड का बंशी पहाड़पुर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रहा है। क्योंकि बंशी पहाड़पुर से पत्थर अयोध्या के लिए कई वर्षों से लगातार जा रहा है।

आज भी यहां से पत्थर अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए जा रहा है। लेकिन इसी बीच एक नया पहलू उस समय सामने आया, जब संभागीय आयुक्त प्रेम चंद बेरवाल ने चारों जिलों के वन, खनिज, पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाने और कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए।

बंशी पहाड़पुर की पहाड़ियों से निकलने वाला पत्थर बेहद मजबूत और सुन्दर होता है। उसकी उम्र हजारों वर्ष होती है। पानी पड़ने के साथ उसमें और ज्यादा निखार आता है। यहां के पत्थर से लाल किला सहित देश की कई ऐतिहासिक इमारतों का निर्माण कराया गया है। इसलिए यहां से पत्थर लगातार कई वर्षों से अयोध्या में राम लला मंदिर निर्माण के लिए जा रहा है।

खास बात यह है कि बंशी पहाड़पुर में सरकार की ओर से एक भी लीज स्वीकृत नहीं की गई है। वहां स्थानीय ठेकेदार अवैध रूप से खनन कर रहे हैं और मुनाफा कमाते हुए अयोध्या के लिए पत्थर भेज रहे हैं। जिला वन अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि बंशी पहाड़पुर इलाके में लाल पत्थर का अवैध खनन हो रहा था, जिस पर वन विभाग, पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध खनन से पत्थर ले जा रहे 25 ट्रकों को जब्त किया है।

यह कार्रवाई बीती रात से सुबह तक चली है। उधर, खनन लीज के ठेकेदार विजयपाल सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी को बंशी पहाड़पुर में खनन लीज की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन फिलहाल एनवायरनमेंट क्लीयरेंस पास न मिलने से खनन शुरू करने की स्वीकृति में देरी हो रही है। इससे पहले ही बंशी पहाड़पुर में माफिया की ओर से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम का होम्योपैथी में उपचार संभव
Next: बिना लक्षण वाले बेवजह कोरोना का शक न करें

Related Stories

NMC
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

NMC: जन्मदिन पर ‘जेपी’ सिंह का सम्मान

infopost September 7, 2026 0
Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.