Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

सुशांत और विकास दुबे मामले को बड़े पर्दे पर लाने की होड़

September 14, 2020
sushaat

#sushant न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। फिल्में घटनाओं को प्रभावित करती हैं और घटनाएं फिल्मों को। शायद यही वजह है कि सुशांत और विकास दुबे मामले को बड़े पर्दे पर लाने की होड़ लग गई है। क्योंकि फिल्ममेकर्स मर्डर मिस्ट्री को कभी छोड़ते नहीं हैं। वे उसे स्क्रिप्ट में तब्दील कर देते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में तीन जांच एजेंसियां लगी हैं और पूरे मामले में कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का नाम सबसे ज्यादा चर्चित हुआ है। हर रोज सुशांत के केस में नए मोड़ आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म मेकर्स को यह मामला पर्दे पर दिखाए जाने लायक कहानी लग रही है।

सुशांत सिंह राजपूत और हाल ही में यूपी में एनकाउंटर में मारे गए बदमाश विकास दुबे पर फिल्म बनाने की मांग लगातार बढ़ रही है। कई फिल्म निर्माता इन दोनों केस पर फिल्म बनाने का प्लान बना रहे हैं।

अभी भले ही सुशांत के केस की जांच चल रही है, लेकिन फिल्म मेकर्स ने टाइटल रजिस्टर करवाना शुरू कर दिए हैं। इंडियन मोशन पिक्टर्स एसोसिएशन के अधिकारियों के अनुसार, इन दो केस के लिए कई टाइटल रजिस्टर भी करवा लिए गए हैं। अभी तक सुशांत सिंह केस को लेकर आईएमपीपीए के पास अप्रूवल के लिए आए टाइटल में ‘सुशांत सिंह राजपूत बायोग्राफी’, ‘सुशांत’, ‘राजपूत: द ट्रुथ विंस’ और ‘द अनसॉल्व्ड मिस्ट्री’ जैसे नाम शामिल हैं।

अभी तक तीन फिल्मों का ऐलान भी हो चुका है, जिनमें ‘न्याय: द जस्टिस’, ‘शशांक’ और ‘सुसाइड या मर्डर’ आदि शामिल हैं। विकास दुबे केस को लेकर भी कई टाइटल रजिस्टर करवाए जा रहे हैं, जिसमें ‘कानपुर का विकास दुवे’, ‘मारा गया विकास दुबे’, ‘मैं हूं विकास दुबे कानपुर वाला’, ‘मोस्ट वांटेड विकास दुबे’, ‘विकास दुबे’ और ‘बाहुबली विकास दुबे’ आदि नाम शामिल हैं।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का एम्स में निधन
Next: चार्जशीट की कार्रवाई पर घिरी सरकार, येचुरी के समर्थन में कांग्रेस

Related Stories

NMC
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

NMC: जन्मदिन पर ‘जेपी’ सिंह का सम्मान

infopost September 7, 2026 0
Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.