Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

गर्मी लगी तो विमान का इमरजेंसी डोर खोला, विंग पर टहलने लगी महिला

September 3, 2020
E2

कीव। देश दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो अजीबोगरीब हरकत कर सुर्खियां बटोर लेते हैं। उन्हें न तो सुरक्षा की कोई परवाह होती है और न ही वे इस बारे में कुछ सोचते हैं कि आखिर लोग क्या कहेंगे। एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऐसे लोगों को देखकर न तो हंसते बनता है और न ही गुस्सा आता है। विमान यात्रा के दौरान एक महिला ने प्लेन में गर्मी लगी तो उसने बाकायदा फ्लाइट का इमरजेंसी डोर खोला और उससे बहार निकल कर प्लेन के विंग पर टहलने लगी।

द सन के मुताबिक, मामला यूक्रेन का है जहां इस महिला को इमरजेंसी रेस्पोंस टीम ने प्लेन की विंग से उतरने के लिए कहा। एक विमान तुर्की से उड़ान भरने के बाद यूक्रेन एयरपोर्ट पर उतरा। वहां विमान में सवार एक महिला यात्री ने फ्लाइट का इमरजेंसी दरवाजा खोला और जाकर उसके विंग (पंख) पर टहलने लगी।

वायरल हो रहे वीडियो में महिला इतनी बेफिक्र होकर विंग पर टहल रही है, जैसे ये कोई अजीब बात न हो और उसने पहले भी कई बार ऐसा किया हो। यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस ने भी इस घटना की पुष्टि की है।

उनके बयान के मुताबिक विमान संख्या-PS6212 अंताल्या से कीव जा रही थी। यूक्रेन एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री ने टर्मिनल डी के गेट 11 के नजदीक रुकने के बाद विमान के इमरजेंसी एग्जिट को खोला और उसके विंग पर जाकर टहलने लगी।

महिला तुर्की के अंताल्या में छुट्टी मनाकर लौट रही थी। जब विमान यूक्रेन के कीव में लैंड हुआ तो उसे गर्मी महसूस होने लगी। उसने विमान का इमरजेंसी गेट खोला और विमान के विंग पर टहलने लगी। बाद में वहां बैठ भी गई। यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस ने महिला को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। जब महिला से वजह पूछी गई तो उसने बताया कि उसे काफी गर्मी लग रही थी।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: सरकार संसद सत्र 6 माह में बुलाने को बाध्‍य
Next: Netflix का फ्री ऑफ़र, बिना अकाउंट के फ़्री में देखें सीरीज़ और फिल्में

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.