Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • तकनीक
  • ताजा तरीन

आपके खून में ऑक्सीजन की मात्रा बताती है ये स्मार्टवॉच

August 26, 2020
A2

नई दिल्ली। गैजेट अगर आपके स्वास्थ्य की भी देखभाल करने लगे, तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है। कोरोना महामारी के दौर में तो स्वास्थ्य की देखभाल और भी जरूरी हो गई है। अब ऐसी स्मार्ट वाच और फिटनेस बैंड आ रही हैं, जो आपके स्वास्थ्य की देखभाल बखूबी कर सकती हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान लोगों को जो सबसे ज्यादा गंभीर समस्या पैदा होती है, वह है शरीर में ऑक्सीजन की कमी। इसकी वजह है कि वायरस का अटैक फेफड़ों पर होता है। ऐसे हालात में जब शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, तो संक्रमित व्यक्ति को वेंटिलेटर लगाना बेहद आवश्यक हो जाता है।

यही वजह है कि पिछले कुछ वक्त से ऑक्सीमीटर की बिक्री बढ़ी है। वहीं विशेषज्ञ पल्स ऑक्सीमीटर की सलाह देते हैं। लेकिन यह ऑक्सीमीटर अब स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड में भी उपलब्ध है।

स्मार्ट वॉच और स्मार्ट बैंड बनाने वाली कंपनी फिटबिट अपनी Iconic स्मार्ट वॉच में ऑक्सीमीटर का फीचर देती है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, स्लीप ट्रैकिंग और एक्टिविटी ट्रैकिंग जैसे फीचर भी उपलब्ध हैं। इस वॉच की बैटरी लाइफ चार दिनों की है। इसकी कीमत 17,984 रुपये है।

ऑनर भी अपने स्मार्ट बैंड में ऑक्सीमीटर का फीचर देती है। इस फीचर के साथ आने वाली यह सस्ते बैंड्स में शामिल हैं। इसमें वॉटरप्रूफ फुल कलर एमोलेट टचस्क्रीन, म्यूजिक कंट्रोल, ट्रू स्लीप, हार्ट रेट सेंसर के साथ 14 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है। इसकी कीमत 2,199 रुपये है।

रिफ्लेक्स के इस स्मार्टबैंड में हार्ट रेट मॉनिटर, फोन फाइंडर, कैमरा कंट्रोल, स्लीप ट्रैकर, कॉल नोटिफिकेशन के अलावा SpO2 मॉनिटर यानी ऑक्सीमीटर का फीचर मिलता है। इस स्मार्ट बैंड की बैटरी लाइफ पांच दिनों की है। इसकी कीमत 1,971 रुपये है।

बेहतरीन फीचर्स के साथ सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली कंपनी रिअलमी ने इसी साल अपनी स्मार्ट वॉच पेश की थी। रिअलमी की इस वॉच में भी ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटर का फीचर दिया गया है। साथ ही इसमें 14 एक्टिविटी ट्रैकर, रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटर, IP68 डस्ट और वाटर रजिस्टेंट रेटिंग का फीचर मिलता है। इसकी कीमत 3,999 रुपये है।

ऑनर कंपनी ने अपने स्मार्ट बैंड के अलावा अपनी मैजिक वॉच 2 में भी ऑक्सीमीटर का फीचर दिया है। उससे ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा मापी जा सकती है। इसमें 1.39 इंच की एमोलेट डिस्प्ले दी गई है और इसमें 455mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी दो हफ्ते तक चलती है। इसकी कीमत 11,999 रुपये है।

हुवावे का यह सस्ता स्मार्ट बैंड फिटनेस ट्रैकर है, जिसमें यह फीचर मिलता है। हुवावे बैंड 4 में ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन डिटेक्शन का फीचर दिया गया है। बैंड में 9 स्पोर्ट्स मोड़्स मिलते हैं। हार्ट रेट सेंसर, स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर भी दिए गए हैं। इसकी कीमत 1,899 रुपये है।

ऑनर के बैंड 5 का यह सस्ता वर्जन है। ऑनर कंपनी इस स्मार्ट बैंड में ऑक्सीमीटर का फीचर देती है। इसमें वॉटरप्रूफ फुल कलर एमोलेड टचस्क्रीन, इन-बिल्ट यूएसबी चार्जिंग, म्यूजिक कंट्रोल, ट्रू स्लीप, हार्ट रेट सेंसर के साथ 06 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है। इसकी कीमत 1,799 रुपये है।

हुवावे की स्पोर्ट्स स्मार्ट वॉच GT2e Active में ऑक्सीजन लेवल सैचुरेशन (SpO2) लेवल मॉनिटरिंग का फीचर दिया गया है। यह कंपनी की लेटेस्ट स्मार्ट वॉच है। इसमें 100 वर्कआउट मोड्स, म्यूजिक कंट्रोल, हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही इसका बैटरी बैकअप दो हफ्ते तक का है। इसमें ब्लूटुथ हेडफोन कनेक्ट करके म्यूजिक भी सुन सकते हैं। इसकी कीमत 11,990 रुपये है।

फिटबिट के चार्ज 3 स्मार्ट बैंड फिटनेस ट्रैकर में सात दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलती है। वहीं इसमें 15 एक्सरसाइज मोड्स दिए गए हैं। साथ ही गोल सेटिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग के अलावा ब्लड ऑक्सीमीटर मॉनिटरिंग का फीचर दिया है। यह स्मार्ट बैंड स्विम प्रूफ और 50 मीटर तक वाटर रजिस्टेंट भी है। इसकी कीमत 13,999 रुपये है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: गुग्गुल की धूप से शांत होती है गृह कलह
Next: क्यों फिर से कायम हो रही है गुलामी  

Related Stories

SIR Protest
  • ताजा तरीन
  • राष्ट्रीय

SIR Protest: दिल्ली में प्रदर्शन तेज, 1 नवंबर की रैली पर नजर

infopost October 24, 2026 0
November 1 Rally
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

November 1 Rally: विपक्ष के बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

infopost October 24, 2026 0
Election Transparency
  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

Election Transparency: लोकतंत्र में बढ़ती राजनीतिक बहस

infopost October 23, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.