Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • बोलती तस्वीरें

आईपीएल 2020 : नया लोगो और नया टाइटल स्पॉन्सर

August 22, 2020
C2

नई दिल्ली। चीनी मोबाइल फोन कंपनी वीवो के स्पांसरशिप से हट जाने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग को प्रायोजक की तलाश थी। पहले बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का नाम सामने आया था, लेकिन अब उसकी चर्चा पर विराम लग गया है। आईपीएल को नया प्रायोजक मिल गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने यूएई में होने वाले अपने 13वें सीज़न के लिए टूर्नामेंट के नए शीर्षक प्रायोजक ड्रीम इलेवन के साथ अपना नया लोगो जारी कर दिया है। आईपीएल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लोगो को जारी किया था। इसके साथ ही पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी आईपीएल के नए लोगों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

बता दें कि Dream11 ने शिक्षा तकनीक से जुड़ी कंपनियां बाइजू और अनएकडेमी को पीछे छोड़कर 222 करोड़ रुपये में चार महीने 13 दिन के लिए प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे। ड्रीम इलेवन IPL 2020 में चीनी मोबाइल फोन कंपनी वीवो का स्थान लेगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि IPL 2020 के लिए Dream 11 कंपनी को मुख्य प्रायोजक के अधिकार दे दिए गए हैं। इसके एक दिन बाद IPL के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नए लोगो को भी जारी कर दिया गया।

आईपीएल 2020 की शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। इस बार टूर्नामेंट का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में हो रहा है। आईपीएल को इस बार इसलिए विदेश में आयोजित करना पड़ रहा है, क्योंकि देश में कोरोना वायरस महामारी काफी तेजी से फैल रही है। फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को होगा। ऐसा पहली बार है, जब इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला वीकेंड पर नहीं, बल्कि वीक डे पर होगा।

आईपीएल का नया लोगो खुद आइपीएल के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है। वैसे तो आइपीएल के नए लोगो में ज्यादा कुछ नया नहीं है, क्योंकि मुख्य लोगो में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन टाइटल के साथ ड्रीम 11 जुड़ने से इसको एक नया लुक मिल गया है। इसी लोगो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

दरअसल, आईपीएल 2020 के लिए पहले वीवो टूर्नामेंट का मुख्य प्रायोजक था, लेकिन भारत-चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण बीसीसीआई ने वीवो के साथ इस साल के लिए अपनी डील कैंसिल कर दी। हालांकि, अगले साल वीवो टाइटल स्पॉन्सर के रूप में लौट सकता है, लेकिन इस साल बीसीसीआई को नए स्पॉन्सर के साथ हाथ मिलाना पड़ा है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: ईरान के मामले में अमेरिकी दादागीरी को झटका
Next: शानदार Nokia 5.3 स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.