Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

अनीता भाभी या गोरी मैम यानी सौम्या टंडन ने क्यों छोड़ा टीवी शो

August 20, 2020
bhabhu01

अरे दादा कहां चली गईं गोरी मैम…जी हाँ। दरोगा हप्पू सिंह जिसे गोरी मैम बोल कर खिल उठते थे औऱ मनमोहन तिवारी जिसका सानिध्य पाकर धन्य हो जाते थे, वही अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन अब भाबीजी घर पर हैं नामक लोकप्रिय टीवी शो में नज़र नहीं आएंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सौम्या टंडन ने यह शो क्यों छोड़ा, इसे लेकर तरह तरह की चर्चा सामने आ रही है, लेकिन सौम्या टंडन की मानें तो वह कुछ नया करना चाहती हैं। कुछ इसी तरह की बात बोलकर अंगूरी भाभी के किरदार ने भी शो को छोड़ा था।

चर्चा करते हैं कि किस वजह से इस हीरोइन ने उस लोकप्रिय धारावाहिक से किनारा कर लिया, जहां से उसे ठीक ठाक पैसे मिलते थे। सौम्या टंडन ने
एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अब इस शो के कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाएंगी जो कि 21 अगस्त को ही खत्म हो रहा है। यानी शुक्रवार को उनकी शूटिंग का अंतिम दिन होगा।

सौम्या के इस बयान के साथ ही पिछले कुछ हफ्तों से उनके शो को छोड़ने की अफवाहों पर अब विराम लग गया है। सौम्या के करियर का यह शो अब तक का सबसे सफल शो रहा है और इस किरदार के जरिए ही सौम्या देश के घर-घर तक पहुंची हैं।

अपने इस फैसले के बारे में और देश की स्थिति को समझते हुए उन्होंने कहा, ‘वैसे ऐसे समय में एक स्थाई नौकरी और लोकप्रिय शो को छोड़ने का फैसला थोड़ा अटपटा सा लगता है। लेकिन, मुझे लगता है कि सिर्फ नियमित रूप से कमाई करना ही अब ज्यादा उत्साह पैदा नहीं करता है। मुझे अब कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करना है जो एक कलाकार के तौर पर मुझमें कुछ वृद्धि कर सके।

सौम्या ने कहा, ‘इसका मतलब यह नहीं है कि इस शो ने मेरी उन्नति में कोई योगदान नहीं दिया है। अब तक इस शो के साथ मेरी यात्रा बहुत खूबसूरत रही है। हालांकि, मैं इस किरदार को पिछले पांच वर्षों से निभा रही हूं लेकिन मुझे नहीं लगता कि मुझे इस शो को और पांच साल देने चाहिए।

मुझे अब कुछ दूसरी अच्छी कहानियों का हिस्सा बनना है। अलग-अलग जगहों पर बहुत अच्छा काम हो रहा है। मुझे अपनी इस शो की टीम जरूर याद आएगी लेकिन अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकल कर जोखिम उठाने ही होंगे।’

कुछ समय पहले खबर आई थी कि सौम्या की हेयर ड्रेसर कोरोना से संक्रमित हो गई है। साथ ही वेतन में कटौती और कोरोना वायरस से डर को लेकर भी सौम्या खबरों में थीं। इन सब पर अपने बयान में सौम्या ने कहा, ‘मुझे अपनी हेयर ड्रेसर के कोरोना पॉजिटिव आने पर चिंता हुई थी और इसके लिए मैं अपने परिवारीजनों को खतरे में नहीं डाल सकती।

मेरा एक छोटा बच्चा भी है। और मेरे शो छोड़ने का कारण पैसे में कटौती तो बिल्कुल नहीं है। सबको पता है कि आर्थिक समस्याएं सबके सामने हैं।’

सवाल यह है कि गोरी मैम के किरदार को बदल देने से शो पर क्या असर पड़ेगा ? अंगूरी भाभी के मामले में तो निर्माता की खोज सफल रही, लेकिन क्या सौम्या टंडन की कमी को पूरा किया जा सकेगा, यह तो समय ही बताएगा।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: सरकारी नौकरी: एक बार प्री निकला तो तीन साल दे सकेंगे मेन
Next: जानें, प्रथम पूज्य गणेश के स्वागत की तैयारी कैसे करें

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.