Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 22, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • मनोरंजन

जानें, किस फिल्म में एमएस धोनी ने बतौर एक्टर किया था काम

August 17, 2020
B2

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की पिच पर ही नहीं, सिनेमा के बड़े पर्दे पर भी अपनी प्रतिभा का कमाल दिखा चुके हैं। उनके जीवन का यह तथ्य पर्दे के पीछे ही रह गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कई लोगों की प्रेरणा बन चुके पूर्व भारतीय कप्तान धोनी पर फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म का नाम है, एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी। धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि खुद धोनी भी फिल्म में एक्टिंग कर चुके हैं। जी हां, धोनी ने अभिनय के मंच पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

साल 2010 में महेंद्र सिंह धोनी ने डेविड धवन की फिल्म हुक या क्रूक में काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम थे। फिल्म क्रिकेटर की जिंदगी पर आधारित थी। हालांकि यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई।

फिल्म में जॉन और धोनी के अलावा केके मेनन और जेनेलिया डिसूजा भी थे। यह थी धोनी की वो फिल्म जिसमें उन्होंने एक्टिंग के क्षेत्र में भी हाथ आजमाया। इस बात को खुद धोनी ने एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के प्रमोशन के दौरान कंफर्म किया था।

वैसे उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में भले ही उन्होंने एक्टिंग नहीं की लेक‍िन लोगों को उनकी रियल लाइफ से रूबरू होने का मौका मिला। सुशांत सिंह राजपूत ने उनके किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारा।

फिल्म के प्रमोशन में धोनी भी कई बार सुशांत के साथ नजर आए। दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताया। वहीं बात करें जॉन के साथ धोनी की दोस्ती की तो यह बहुत पुरानी है। जॉन अब्राहम धोनी के सबसे करीबी दोस्तों में एक हैं। यहां तक क‍ि जॉन धोनी की शादी में भी शामिल हुए थे।

स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू में जॉन ने धोनी से अपनी दोस्ती का जिक्र किया था। धोनी के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते हुए जॉन ने कहा-एक दिन वो दरवाजे पर था, उसने मुझे एक बैट दिया और कहा कि ये वही बैट है जिससे मैं ICC नंबर 1 बना। वो पहली बार हम मिले। उस वक्त मैंने उन्हें जैकेट्स, हेलमेट दिए थे क्योंकि वो एक बाइकर हैं।

दोनों को बाइकिंग का शौक है और वे एक-दूसरे को बाइक गिफ्ट भी कर चुके हैं। बाइक के प्रति दोनों का जो प्यार है, वह भी उनकी दोस्ती की एक बड़ी वजह है।

वहीं क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ भी धोनी की दोस्ती मशहूर है। दोनों एक दूसरे के पक्के दोस्त हैं। यहां तक कि जब धोनी की बेटी जीवा का जन्म हुआ था तब रैना ने ही उन्हें इस बात की खबर दी थी।

वैसे बात करें धोनी के कैमरे के प्रति लगाव की तो धोनी कैमरा फ्रेंडली हैं। उन्हें कई विज्ञापनों में भी देखा गया है। तो ऐसे में फिल्म में उनका काम करना उनके लिए कोई मुश्किमल काम नहीं रहा होगा। हां ये बात अलग है कि हमें उनका अभिनय देखने का मौका नहीं मिल पाया।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: आजादी के बारे में कुछ चर्चा और सवाल
Next: संकीर्णता से कैसे बच पाएगी साहित्य की दुनिया

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.