Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 24, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • साहित्य

सामाजिक प्रगति की दिशा में हिंदी कहानी

July 23, 2020
Mamta1

हिंदी की वरिष्ठ कथाकार ममता कालिया का मानना है कि यह कहानी के अवसान और उपन्यास के उत्थान का वक्त है। चेतन भगत ने जिस तरह अपने अनुभवों को अंग्रेजी साहित्य में उतारा है, हिंदी साहित्य को भी उसी प्रकार के लेखक का इंतजार है। इसलिए साहित्य की दिशा अनुभवों पर आधारित होनी चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ममता कालिया ने कहा था कि अंग्रेजी में चेतन भगत ने लोगों को लेकर लिखा और उन्हें लोगों ने खूब सराहा। इसी तरह के युवा लेखक हिंदी को समृद्ध कर सकते हैं। उन्हें प्रचलित परिपाटी के बजाय अपने अनुभवों को लिखना चाहिए ताकि उनकी रचना के कई संस्करण प्रकाशित हो सकें।

उन्होंने कहा था कि इस वक्त कहानी दो दिशाओं की तरफ जा रही है। एक तरफ सामाजिक प्रगति की दिशा पर जा रही है तो दूसरी तरफ युवा रचनाकार हैं जो अपने आप में सिमटे लगते हैं। ऐसा लगता है कि कुछ युवा लेखक दिग्भ्रमित हैं, जिससे उनकी कहानी एकांतवादी हो जाती है। ऐसे रचनाकार कहानी को मानसिक धर्म में डाल देते हैं और केवल अपनी बात करते रहते हैं। स्वयं के अंतर्मन तक सिमटे रहने के कारण कहानी जैसी विधा का अपव्यय हो रहा है।

ममता जी ने कहा था कि सूचना और प्रौद्योगिकी के कारण समाज में आत्म केंद्रित दृढ़ता की प्रवृत्ति बढ़ी है और इसे एक दूसरे को अनदेखा करने का बहाना बनाया जा रहा है। कई दफा विवादों से बचने के लिए कहानीकार अहम मुद्दों को छूना नहीं चाहते हैं।

उनके मुताबिक, नई कहानी के आंदोलन के दौरान लिखी गई कहानियां इसकी प्रगति में मील का पत्थर साबित हुई हैं, जहां तक लंबी कहानी की बात है तो कहानी निश्चित पृष्ठ संख्या में समाप्त हो जानी चाहिए। उनके अनुसार महानगरों के बजाय छोटे शहरों में लोगों के पास अपने अंदर झांकने का वक्त होता है, जिसमें सृजन के प्रति समर्पण होता है।

इलाहाबाद जैसे शहरों में लोगों को अपने जीवन से अधिक उम्मीद नहीं रहती। वहां आर्थिक चुनौतियां नहीं हैं, लेकिन सृजनात्मक चुनौतियां हैं। महानगरों में लोगों की अपने जीवन से उम्मीदें बढ़ जाती हैं और जीवन की कशमकश में व्यक्ति की सृजनात्मकता का पहलू पीछे छूट जाता है।

उन्होंने कहा था कि युवाओं का पलायन बेहतर जीवन की तलाश में नहीं, जीविका की तलाश में महानगरों की तरफ हो रहा है। पेशेगत मजबूरियों के कारण वे अंधी दौड़ में फंस जाते हैं और रचनात्मकता से दूर होते जाते हैं। महानगरों के जीवन का हिस्सा बने छोटे शहरों के युवाओं के पास अनुभव का विस्तृत संसार होता है और जब कभी ऐसे युवा अपने अनुभवों को कागज पर उतार देंगे तो बेहतरीन लिख पाएंगे।

ममता कालिया हिंदी नई कहानी आंदोलन का हिस्सा रही हैं। अंग्रेजी में भी उनका लेखन सराहा गया है। उनको रोजमर्रा के जीवन में स्त्री संघर्ष को अपने लेखन में उतारने के लिए जाना जाता है। उनके अनुसार, साहित्य में स्त्री विमर्श को हाशिये पर समेट दिया गया है, जिसके बारे में गंभीर विचार-विमर्श का अभाव दिखाई देता है।

About Author

See author's posts

Post navigation

Previous: जानें, क्या है ‘कोरोना कवच’ बीमा पॉलिसी
Next: नाग पंचमी: नागदेव के पूजन की परंपरा

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.