On Akhilesh Yadav’s birthday: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर आयोजित सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान का समापन हुआ। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल यादव के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
On Akhilesh Yadav’s birthday: पर्यावरण संरक्षण का संदेश
नई दिल्ली। On Akhilesh Yadav’s birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान का समापन सोमवार को व्यापक स्तर पर पौधारोपण के साथ हुआ। अभियान का आयोजन समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल यादव के नेतृत्व में किया गया, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!समापन कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक वृक्ष लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार एक पौधा निरंतर बढ़कर विशाल वृक्ष बनता है, उसी प्रकार समाजवादी पार्टी भी जनसेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ती रहे, यही सभी की कामना है।
स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने का संकल्प
आयोजक अतुल यादव ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा सदैव पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देती रही है। इसी सोच के अनुरूप अखिलेश यादव के जन्मदिवस को सेवा, हरियाली और जनकल्याण के संदेश के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं आयोजक अतुल यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष दीपक विग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव सिंघल, पूर्व कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, शिक्षक सभा के अध्यक्ष राजेश अम्बावत, दाताराम यादव, महाविद्यालय अध्यक्ष सौरव, छात्र सभा के पूर्व उपाध्यक्ष कोशिंदर, विकास भूमिहार, रोहित शर्मा, आदित्य कुमार, आर्यन, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष शेखर यादव, यूथ ब्रिगेड के पूर्व महानगर अध्यक्ष के.पी. यादव, आरती, मोहिनी तथा सिमरन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



On Akhilesh Yadav’s birthday: अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर आयोजित सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान का समापन हुआ। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल यादव के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।