Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 17, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Cunning gang: घर में चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश

infopost December 30, 2025
Cunning gang

Cunning gang: नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने कबूल किया कि वे सुनसान और बंद पड़े घरों की पहले रेकी करते थे और मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उनके कब्जे से 50 लाख रुपये की सोने, चांदी और डायमंड की ज्वेलरी बरामद की गई। एक लाख 21 हजार रुपये नकद, एक चोरी का सैमसंग मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

Cunning gang: तीन गिरफ्तार, लाखों की ज्वेलरी, हथियार बरामद

इंफोपोस्ट न्यूज/नोएडा Cunning gang

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों रुपये की कीमती ज्वेलरी, नकदी, मोबाइल फोन के साथ-साथ अवैध हथियार और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मामला 26 दिसंबर 2025 का है। थाना सेक्टर-39 नोएडा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर से नकदी और कीमती जेवरात चोरी हो गए हैं। पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना सेक्टर-39 पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसे चोरी की घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा गया।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया

पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संदिग्धों पर नजर रखना शुरू किया। लगातार की गई मेहनत और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। इसके बाद 29 दिसंबर 2025 को सेक्टर-41 और सेक्टर-40 के टी-पॉइंट के पास से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप, बाबू उर्फ ओमप्रकाश और लेखराज उर्फ साका के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि वे सुनसान और बंद पड़े घरों की पहले रेकी करते थे और मौका पाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपी ज्यादातर उन घरों को निशाना बनाते थे, जहां लोग बाहर गए होते थे या लंबे समय से ताले लगे रहते थे।
पुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली तो बरामदगी देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

जेवरात, नकदी और चोरी का मोबाइल फोन बरामद

आरोपियों के कब्जे से करीब 50 लाख रुपये मूल्य की सोने, चांदी और डायमंड की ज्वेलरी बरामद की गई। इसके अलावा 1 लाख 21 हजार रुपये नकद, एक चोरी किया हुआ सैमसंग मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया है। इतना ही नहीं, आरोपियों के पास से 2 अवैध तमंचे, 2 जिंदा कारतूस और एक चाकू भी बरामद हुआ है। चोरी को अंजाम देने में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनमें सीसीटीवी का डीवीआर और ग्राइंडर शामिल है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों और अलार्म सिस्टम को निष्क्रिय करते थे, फिर आराम से चोरी करते थे। गिरफ्तार तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इनके खिलाफ पहले से ही कई थानों में चोरी और अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं। फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने इससे पहले और कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है तथा क्या इसमें कोई अन्य आरोपी भी शामिल हैं।

Cunning gang: नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि आगे भी अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा ताकि शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: अमन सक्सेना के मार्गदर्शन में चमके फर्रुखाबाद के हरिओम शुक्ला
Next: Unnao rape case: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबन पर लगाई रोक

Related Stories

On Akhilesh Yadav's birthday
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

On Akhilesh Yadav’s birthday: सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान

infopost July 12, 2026 0
Shaping the future
  • ख़ास ख़बर
  • शिक्षा

Shaping the future: इंग्लैंड से लौटकर किताबों की दुनिया बसाने वाले इंजीनियर

infopost July 7, 2026 0
Trust Treasurer Letter Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Trust Treasurer Letter Controversy: जवाबदेही का संकट और पारदर्शिता बहस

infopost July 7, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.