Respect: नोएडा के सेक्टर 27 स्थित पंजीकृत संस्था उद्योग डेवलपमेंट एसोसिएशन के कार्यालय पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में तैनात आडिट विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कृष्णकांत सिंह (पीसीएस) का उद्यमियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें गुलदस्दा भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्था के प्रदेश महासचिव मोहम्मद इबरान, प्रदेश कोषाध्यक्ष पी एस सोलंकी, कार्यकारणी सदस्य अजय सिंह, मोहम्मद सद्दाम, अविनाश मिश्रा, रवि शंकर मिश्रा, रजनीश दत्ता, सतीश सिंह, प्रशांत पुष्कर और शहजाद सैफी भी मौके पर उपस्थित हुए। कृष्णकांत सिंह ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि वह हर परिस्थिति में संगठन के साथ खड़े हैं।