ECI: एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया (ECI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ अग्निहोत्री ने कहा, “जब संपादक एकजुट होते हैं तो सच्चाई को नई शक्ति मिलती है। एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारिता की आत्मा को पुनर्जीवित करने का आंदोलन है।” ECI की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में NMC यानी नोएडा मीडिया क्लब को प्रतिनिधित्व मिला है। एनएमसी के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को ECI का उपाध्यक्ष बनाया गया है और सदस्य इंफोपोस्ट न्यूज के संपादक श्रीकांत सिंह को 32 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिला है।
ECI: भव्य और ऐतिहासिक समारोह में शपथ ग्रहण
इंफोपोस्ट । न्यूजडेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नई दिल्ली। ECI: नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, लोधी रोड में आयोजित एक भव्य और ऐतिहासिक समारोह में एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया (Editors Club of India-ECI) की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण किया। इस अवसर पर देशभर के वरिष्ठ संपादक, पत्रकार, मीडिया विचारक, शिक्षाविद और प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे। सभी संपादकों ने पत्रकारिता की गरिमा, साख, सच्चाई और नैतिकता को बचाने का सामूहिक और दृढ़ संकल्प लिया।
यह पहल भारतीय मीडिया जगत में एक ऐतिहासिक मोड़ के रूप में देखी रही है। एडिटर्स क्लब ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय पदाधिकारी अमिताभ अग्निहोत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजय गिरि वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. सुनील कौशिक राष्ट्रीय महासचिव, सतेंद्र कुमार भाटी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, नरेश वशिष्ठ राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अरविन्द सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आलोक कुमार द्विवेदी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आशीष कुमार ध्यानी राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, पूर्णिमा मिश्रा राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, डॉ. चंद्रसेन वर्मा NRI एवं इंटरनेशनल कोऑर्डिनेटरसंजय नारायण सिंह IT और डिजिटल कम्युनिकेशन हेड बनाए गए हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इंफोपोस्ट न्यूज के संपादक श्रीकांत सिंह को भी स्थान मिला है।
नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रमुख घोषणाएँ
नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रमुख घोषणाएँ इस प्रकार हैं। मीडिया एथिक्स और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन। हर राज्य में ECI के राज्य अध्यायों की स्थापना। “एडिटर्स ऑनर अवॉर्ड” सच्ची और निर्भीक पत्रकारिता के लिए वार्षिक सम्मान। पत्रकार सुरक्षा और संपादकीय स्वायत्तता पर नीतिगत सिफारिशें।
ईसीआई की 32 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में यंग भारत न्यूज से प्रदीप कुमार शुक्ला, बिजनेस इंडिया से अत्यिक सिन्हा, XYZ न्यूज एजेंसी से लोकेंद्र सिंह, द इंडियन व्यू से राघवेंद्र प्रताप सिंह, डायनामाइट डेली न्यूज पेपर से नावेद शिकोह, निष्पक्ष दिव्य डेली न्यूज पेपर से राजेन्द्र कुमार गौतम, होली बुलेटिन से डॉ. आकाश कुसुम बछेती, नेशनल फ्रंटलाइन से उमाशंकर तिवारी, FM न्यूज से प्रियांक वाजपेयी, विशाल कालरा, राहुल भदौरिया और प्रदीप पाण्डेय को शामिल किया गया है।
ऑर्गनाइजर से रवि मिश्रा, आस्था चैनल से देव सांकृत्यायन, पांचजन्य वीकली से संदीप कुमार त्रिपाठी, उदय इंडिया मैगजीन से दीपक कुमार राठ, न्यूज इंडिया से सुनील सुशील शर्मा, लोक टुडे से नीरज मेहरा, मॉर्निंग न्यूज से रोशन लाल शर्मा, नवभारत टाइम्स से राजेश कुमार चौधरी, केमिस्ट्री वर्ल्ड से संजय कुमार, नवभारत से राकेश शुक्ला, प्रसार भारती से उमेश चतुर्वेदी, शौर्य टाइम्स डिजिटल से राम प्रकाश राय, चेतना मंच से योगेंद्र नाथ झा, इन्फोपोस्ट न्यूज से श्रीकांत सिंह, BHBC न्यूज से विपिन बेवाक, संगम टीवी से विकास चौधरी, भारत की बात से प्रदीप श्रीवास्तव, नेटवर्क 10 से वेदविलास उनियाल, लेखनअड्डा.कॉम से प्रदीप द्विवेदी और सूर्योदय भारत से अशोक यादव राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए हैं।


