Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 6, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • स्वास्थ्य

Lung cancer: फोर्टिस नोएडा में 70 वर्षीय मरीज में लंग कैंसर का पता लगाया

infopost October 19, 2025
Lung cancer

Lung cancer: सांस फूलने और तेजी से वज़न गिरने की शिकायत के साथ फोर्टिस नोएडा लाया गया था। दूसरे अस्पतालों में पिछली जांच से कोई नतीजा नहीं निकला था। फेफड़ों की कोन बीम सीटी (सीबीसीटी) गाइडेड क्रोया-बायोप्सी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

Lung cancer: उत्तर भारत में पहली बार सीबीसीटी-गाइडेड क्रायो-लंग बायोप्सी

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नोएडा। Lung cancer: फोर्टिस नोएडा ने उत्तर भारत में पहली बार फेफड़ों की कोन बीम सीटी (सीबीसीटी) गाइडेड क्रोया-बायोप्सी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस अत्याधुनिक प्रक्रिया की मदद से डॉक्टरों ने 70-वर्षीय मरीज के लंग कैंसर की पुष्टि की है। इससे पहले, शहर के अन्य कई अस्पतालों में अनेक बार की गई जांच में भी इसका पता नहीं चल पाया था।

मरीज को, जो कि क्रोनिक स्मोकर थे, सांस फूलने और तेजी से वज़न गिरने की शिकायत के साथ फोर्टिस नोएडा लाया गया था। अन्य अस्पतालों में पिछली जांच से कोई नतीजा नहीं निकला था। पुराने टेस्ट से केवल कुछ इंफेक्शन वगैरह का ही संकेत मिला था। फोर्टिस नोएडा में मरीज के PET-CT स्कैन से उनके फेफड़े में एक घाव का संदेह हुआ। लेकिन, उनके मामले में फेफड़ों को पंक्चर के चलते जोखिम और साथ ही, अपर्याप्त या नॉन-डायग्नॉस्टिक सैंपल प्राप्त होने के मद्देनज़र बायोप्सी का विकल्प चुना गया।

फेफड़े का अधिकांश हिस्सा लगभग मृत था Lung cancer2

इस मामले में अन्य कई डायग्नॉस्टिक चुनौतियों को भी पेश किया पिछले टेस्ट, जिनमें ब्रोन्कोस्कोपी और फ्लूड एनेलिसिस भी शामिल थे, किसी भी निर्णायक जानकारी को उपलब्ध नहीं करा पाए थे। यहां तक कि सीटी-गाइडेड बायोप्सी और रेडियल ईबीयूएस को भी इस मामले में अनुपयुक्त माना गया क्योंकि फेफड़े का अधिकांश हिस्सा लगभग मृत था, जिसकी वजह से ट्यूमर ग्रस्त भाग को अलग करना मुश्किल था।

इन चुनौतियों को देखते हुए, डॉ राहुल शर्मा, एडिशनल डारयेक्टर, पल्मोनोलॉजी के नेतृत्व में फोर्टिस नोएडा की पल्मोनोलॉजी टीम ने सीबीसीटी-गाइडेड क्रायो-लंग बायोप्सी का विकल्प चुना जो कि अत्याधुनिक, मिनीमली इन्वेसिव तकनीक है और इसमें बेहतर प्रिसीजन के लिए रियल-टाइम 3डी इमेजिंग, एन्हान्सड स्कोप नेवीगेशन, और ऑग्मेंटेड फ्लोरोस्कोपी का मेल है। इस एप्रोच के साथ टीम ने मरीज के फेफड़े के जीवित हिस्से से सुरक्षित तरीके से टिश्यू सैंपल को निकाला और इस प्रक्रिया में मृत भाग से दूरी बनाकर रखी गई।

बायोप्सी में नॉन-स्मॉल सैल कार्सिनोमा की पुष्टि हुई

बायोप्सी में नॉन-स्मॉल सैल कार्सिनोमा की पुष्टि हुई यह एक प्रकार का लंग कैंसर है और अतिरिक्त लिंफ नोडा सैंपलिंग से कैंसर के प्रसार के शुरुआती स्तर का पता चला। इस सटीक डायग्नॉसिस और स्टेजिंग से डॉक्टरों को बिना किसी देरी के तत्काल सही उपचार शुरू करने में मदद मिली।

इस मामले में, डॉ राहुल शर्मा, एडिशनल डारयेक्टर, पल्मोनोलॉजी, फोर्टिस नोएडा ने कहा, ‘इस मामले ने साबित कर दिखाया है कि किस प्रकार एडवांस टेक्नोलॉजी और क्लीनिकल विशेषज्ञता के मेल से जटिल से जटिल मामलों का समाधान तलाशा जा सकता है। इस सीबीसीटी गाइडेड क्रायो-लंग बायोप्सी ने हमें स्पष्ट डायग्नॉसिस और कैंसर की सही पहचान करने में मदद की, ताकि मरीज सही समय पर सही उपचार ले सके।”

एडवांस मेडिकल इनोवेशंस के लाभ पहुंचाने के प्रयास

श्री मोहित सिंह, जोनल डायरेक्टर, फोर्टिस नोएडा ने कहा, फोर्टिस नोएडा में, हम अपने मरीजों तक एडवांस मेडिकल इनोवेशंस के लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं। सीबीसीटी-गाइडेड क्रायो-लंग बायप्सी के सफल प्रयोग ने भी वर्ल्ड क्लास टेक्नोलॉजी, प्रिसीजन-ड्रिवन केयर और बेहतर क्लीनिकल परिणामों को सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता दोहरायी है।”

यह उपलब्धि अत्याधुनिक डायग्नॉस्टिक टेक्नोलॉजी को अपनाने के मामले में फोर्टिस नोएडा की अग्रणी स्थिति को दर्शाती है। सीबीसीटी-गाइडेड क्रायो-लंग बायप्सी फिलहाल दुनियाभर के कुछ गिने-चुने स्पेश्यलाइज्ड सेंटर्स में ही उपलब्ध है, और यहां इसका सफल प्रयोग उत्तर भारत में लंग कैंसर केयर की दिशा में बढ़ाए गए महत्वपूर्ण कदम को दर्शाता है।

फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के बारे में

Lung cancer:  फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड भारत में अग्रणी एकीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता है। कंपनी के हेल्थकेयर वर्टिकल्स में मुख्यतः अस्पताल, डायग्नॉस्टिक्स तथा डे केयर सेवाएं शामिल हैं। वर्तमान में, कंपनी देशभर के 11 राज्यों में कुल 33 हेल्थकेयर सुविधाओं (जिनमें जेवी और ओ एंड एम शामिल हैं) का संचालन करती है। कंपनी के नेटवर्क में 5,700 से अधिक ऑपरेशनल बेड्स (ओ एंड एम समेहत) तथा 400 डायग्नॉस्टिक्स लैब्स शामिल हैं।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: Suicide and politics: चर्चा में सीएम नायब सैनी का दौरा
Next: Socialist Movement: युवा सोशलिस्ट सम्मेलन 31 अक्टूबर को दिल्ली में 

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.