Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Fortis La Femme Delhi: राहगीरी के साथ इंस्पायरिंग वॉक

infopost March 10, 2024
Fortis La Femme Delhi

Fortis La Femme Delhi: फोर्टिस ला फेम हॉस्पिटल ने रविवार को कनॉट प्लेस में राहगीरी के साथ एक इंस्पायरिंग वॉक का आयोजन किया। यह कार्यक्रम राहगीरी के सहयोग से आयोजित किया गया था, जो सामुदायिक कल्याण और समावेशिता को प्रोत्साहित करने वाली एक मुहिम है।

Fortis La Femme Delhi: महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली। Fortis La Femme Delhi: सामुदायिक कल्याण और समावेशिता को प्रोत्साहित करने वाली मुहिम के तौर पर आयोजित कार्यक्रम में सबको मिलजुलकर एक बेहतर, भविष्य का निर्माण करने और खासकर महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या महिलाओं और पुरुषों के साथ‌ युवाओं ने भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम दिल्ली पुलिस, दिल्ली यातायात पुलिस, एनडीएमसी, आईएमए-साउथ डेल्ही और नार्थ इंडिया गायनी फोरम-दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया गया था। वॉकथॉन को कनॉट प्लेस के इनर सर्कल के एफ-ब्लॉक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाद में समापन उसी जगह पर किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और समावेशिता की भावना का जश्न मनाने के लिए, फोर्टिस ला फेम दिल्ली ने सभी वर्ग के लोगों को प्रेरणा और सशक्तिकरण से भरी रविवार की सुबह इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। कार्यक्रम का उद्देश्य बेहतर दुनिया बनाने में महिलाओं के योगदान के महत्व को उजागर करना था। समुदाय में सशक्तिकरण और अपनेपन की भावना को बढ़ावा देना भी मकसद था।

अपनेपन की भावना को बढ़ावा देना भी मकसद

प्रतिभागियों को सभी लोगों को साथ लेकर चलने और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की समान सोच वाले व्यक्तियों के साथ कनॉट प्लेस के चारों ओर एक ताजगी भरी सैर का आनंद लेने का अवसर मिला। आयोजन के माध्यम से, फोर्टिस ला फेम दिल्ली ने एक ऐसा मंच बनाने की कोशिश की जहां सबकी आवाज सुनी जाए, बाधाएं तोड़ी जाए और पारस्परिक मेलजोल बढ़ाया जाए।

फोर्टिस ला फेम दिल्ली की सीनियर डायरेक्टर डाॅ. मीनाक्षी आहुजा ने कहा, “हमारा मानना था कि एक साथ आकर, हम सार्थक बदलाव ला सकते हैं और एक ऐसे समुदाय का निर्माण कर सकते हैं जहां हर व्यक्ति खुद को मूल्यवान और सशक्त महसूस करता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को चिह्नित करते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य पर जागरूकता पैदा करना हमारा लक्ष्य था।”

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: MASSH: कैंसर के इलाज में माहिर है यह अस्पताल
Next: लकवा से पीड़ित दादा जी

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.