मुंबई। भारत रत्न लता मंगेशकर नाट्य सभा गृह, दहिसर नाका, मुंबई में 25 फरवरी की शाम संगीत साहित्य और देश प्रेम का अनूठा ही संगम दिखाई दिया। अवसर था नई उड़ान सामाजिक सेवा संस्था की ओर से आयोजित देश के जाबाज़ वीरों को समर्पित रंगारंग कार्यक्रम कलर्स ऑफ बॉलीवुड का। संस्था के अध्यक्ष अजीत विश्वकर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर भारत मां की तस्वीर पर फूल माल्यार्पण किया गया। प्रोग्राम का आगाज़ प्लेबैक सिंगर सोनाली दत्ता के “कैसी है पहेली जिंदगानी” से हुआ। उसके बाद गायक सर्वेश मिश्रा ने दर्शकों के बीच जाकर “परदा है परदा..गीत के माध्यम से दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। जब जयपुर घराने के उभरते गायक शहज़ाद अली ने मंच संभाला और “वंदे मातरम् का आलाप लेकर मां तुझे सलाम” गीत गाया तो संगीत प्रेमी खड़े होकर वाह वाह कर उठे। शौर्य पदक विजेता मधुसुदन सुर्वे, कारगिल योध्या कैप्टिन प्रदीप पटनायक, आर्मी ऑफिसर अमरनाथ चौरसिया एवं उद्योगपति और समाजसेवी अनिल कांबले के बीच पवन सक्सेना लिखित साहित्य अकादमी पुरस्कृत “चम्बल का शौर्य” का पोस्टर और बुक लॉच की गई।