Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

August 30, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

karpoori thakur : कर्पूरी ठाकुर की कृपा से लालू, नीतीश सीएम बने : सम्राट चौधरी

ohm verma January 23, 2024
karpoori thakur

संवाददाता, पटना। karpoori thakur :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का व्यक्तित्व ऐसा था, जो समाज के लोगों से सीधे कनेक्ट करता था। उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि उस दौर में जब कहा जाता था कि लोग 50 साल की उम्र के बाद तो राजनीति की मुख्यधारा से जुड़ते थे। 65 साल की ऐसी में वे अनंत सफर पर निकल लिए।

पटना में जननायक कर्पूरी ठाकुर फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी सह सहकर्मी सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि श्रद्धेय कर्पूरी जी ने सपना देखा था कि इस देश के गांव का गरीब मुख्यधारा से जुड़े। समृद्ध हो जाए और आर्थिक रूप से खड़ा हो। आज इसी सपने को पूरा करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगे हैं।

karpoori thakur

भाजपा ने लिया कार्यक्रम करने का निर्णय

karpoori thakur : चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आज तक कर्पूरी जी के नाम पर कोई कार्यक्रम नहीं होता था, लेकिन 24 जनवरी को उनकी जन्मशताब्दी के मौके पर भाजपा ने सारे अन्य कार्यक्रम को रद कर दिल्ली में उनकी जन्मशताब्दी पर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।

कर्पूरी एक विचारधारा थे

भाजपा अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि कर्पूरी एक विचारधारा थे और जब भी उन्हें जरूरत पड़ी, जनसंघ ने उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि आज यह समझने की जरूरत है, जब समाज के सबसे पिछड़े पंक्ति में बैठने वाला नए समाज का व्यक्ति घर से निकलकर बिहार की गद्दी पर बैठ सकता है।

सम्राट चौधरी ने साफ लहजे में कहा कि श्री बाबू के बाद कर्पूरी ठाकुर जी ही ऐसे सीएम बने, जिन्होंने क्षेत्र के विकास और गरीबों की चिंता की। उस दौर में सभी सीएम सत्ता भोगने के लिए बनते थे। उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी की ही कृपा थी कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन सके।

आरक्षण में भाजपा ने मदद की

उन्होंने जोर देकर कहा कि अब तक जो भी आरक्षण लागू किया गया है, सभी में भाजपा ने मदद की है। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के शासन काल से लेकर मंडल कमीशन के लागू करवाने को चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के समर्थन से चल रही सरकार में ही आरक्षण लागू हुआ।

आरक्षण को लेकर लालू परिवार पर निशाना

karpoori thakur : राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में 15 साल तक पति और पत्नी सत्ता में रहे लेकिन एक भी व्यक्ति को आरक्षण नहीं मिला। सिर्फ उनका आरक्षण अपने परिवार तक सीमित रहा। जब 2005 में एनडीए की सरकार आई तो महिलाओं को आरक्षण मिल सका।

भाजपा अपना कमिटमेंट पूरा करती है

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा को कमिटमेंट वाली पार्टी बताते हुए कहा कि कहा जाता रहा है कि नेता सत्ता में आते वादे भूल जाते हैं, लेकिन भाजपा जो कमिटमेंट करती है, उसे पूरा भी करती है। उन्होंने कहा कि 2000 साल पहले पंडित चाणक्य ने अखंड भारत का सपना देखा था और सम्राट अशोक ने इसी मगध से राज चलाया था।

पहले लोग मंदिर बनाने की तारीख पूछते थे

आज मोदी जी की सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त कर दिया। प्रभु श्री राम पंडाल से भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। पहले कई लोग मंदिर बनाने की तारीख पूछते थे।

आज देश आगे बढ़ रहा है

karpoori thakur : उन्होंने सरकार के विकास कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि देश आज आगे बढ़ रहा है। कल ही प्रधानमंत्री जी ने घोषणा की है कि 1 करोड़ परिवारों को सोलर से जोड़ा जाएगा।

बिहार में शराब की होम डिलीवरी हो रही है

उन्होंने कहा कि आज बिहार में अति पिछड़ों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी जमीन माफिया, शराब माफिया और बालू माफिया से है। आज शराब की होम डिलीवरी हो रही है। नीतीश जी कब क्या बोलेंगे, कोई नहीं जानता।

karpoori thakur : सम्राट चौधरी ने आह्वान किया कि हम सभी कर्पूरी जी की विचारधारा को आत्मसात करें और उनके बताए रास्ते पर चलें। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर देते हुए, इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए पूर्व मंत्री और फाउंडेशन के अध्यक्ष भीम सिंह को बधाई भी दी।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: पूरा बिहार हुआ राममय, मोतिहारी में महिलाओं ने निकाली शोभायात्रा, कारसेवक भी हुए सम्मानित
Next: Upcoming Budget 2024: केंद्रीय बजट के लिए निर्यातकों ने दिए सुझाव

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.