Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 6, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

प्रधानमंत्री ने किया अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन, अमृत ​​भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

ohm verma December 30, 2023
ayodhya station

प्रधानमंत्री ने 30 दिसंबर, 2023 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री ने छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। ayodhya station :


देशवासियों का इंतजार खत्म हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वह सौगात दे दी है, जिसका इंतजार था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया और नई अमृत भारत ट्रेनों व वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कई अन्य रेलवे परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री 30 दिसंबर, 2023 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नव उद्घाटन अमृत भारत ट्रेन में छात्रों और कर्मचारियों के साथ बातचीत करते हुए।

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की क्षमता 60 हजार तक

ayodhya station : बाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर 10 हजार लोगों को संभालने की क्षमता है, लेकिन नवीनीकरण पूरा होने के बाद अब यह क्षमता बढ़कर 60 हजार तक पहुंच जाएगी। प्रधानमंत्री ने वंदे भारत एवं नमो भारत के बाद नई ट्रेन श्रृंखला ‘अमृत भारत’ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पहली अमृत भारत ट्रेन अयोध्या से होकर जा रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के लोगों को ये ट्रेनें मिलने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री 30 दिसंबर, 2023 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नव उद्घाटन अमृत भारत ट्रेन में छात्रों और कर्मचारियों के साथ बातचीत करते हुए।

गरीबों की सेवा की भावना

प्रधानमंत्री ने आधुनिक अमृत भारत ट्रेनों में निहित गरीबों की सेवा की भावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “जो लोग अक्सर अपने काम के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करते हैं और जिनकी उतनी आय नहीं है, वे भी आधुनिक सुविधाओं व आरामदायक यात्रा के हकदार हैं। इन ट्रेनों को गरीबों के जीवन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।” प्रधानमंत्री ने विकास को विरासत से जोड़ने में वंदे भारत ट्रेनों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

30 दिसंबर, 2023 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या आगमन पर लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

आज 34 मार्गों पर वंदे भारत ट्रेन

ayodhya station : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन काशी से चली थी। आज देश में 34 मार्गों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। वंदे भारत ट्रेनें काशी, कटरा, उज्‍जैन, पुष्‍कर, तिरूपति, शिरडी, अमृतसर, मदुरै जैसे आस्था के हर बड़े केंद्र को जोड़ती हैं। इसी कड़ी में, आज अयोध्या को भी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है।”

ayodhya station
प्रधानमंत्री ने 30 दिसंबर, 2023 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया।

स्टेशन के पहले चरण पर 240 करोड़ रुपये की लागत

पुनर्विकसित अयोध्या रेलवे स्टेशन – जिसे अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता है – का पहला चरण 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। इस तीन-मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन की इमारत लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा सामग्रियों की दुकानें, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यह स्टेशन भवन ‘सभी के लिए सुगम’ और ‘आईजीबीसी प्रमाणित हरित स्टेशन भवन’ होगा।

अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी

ayodhya station : अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश में सुपरफास्ट यात्री ट्रेनों की एक नई श्रेणी – अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। अमृत ​​भारत ट्रेन गैर वातानुकूलित डिब्बों वाली एक एलएचबी पुश पुल ट्रेन है।

बेहतर त्वरण के लिए इस ट्रेन के दोनों छोर पर इंजन हैं। इसमें रेल यात्रियों के लिए सुंदर एवं आकर्षक डिजाइन वाली सीटें, बेहतर सामान रैक, उपयुक्त मोबाइल होल्डर के साथ मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, एलईडी लाइट, सीसीटीवी, सार्वजनिक सूचना प्रणाली जैसी बेहतर सुविधाएं प्रदान की गईं हैं। प्रधानमंत्री ने छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई।

प्रधानमंत्री ने दो नई अमृत भारत ट्रेनों यानी दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री ने अमृत ट्रेनों की पहली यात्रा में सफर करने वाले स्कूली बच्चों से बातचीत की।

छह नयी वंदे भारत ट्रेन

ayodhya station : प्रधानमंत्री ने छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई। इनमें श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस; अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस; कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस; मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस; जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

2300 करोड़ की तीन रेलवे परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित

ayodhya station : प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने हेतु 2300 करोड़ रुपये की तीन रेलवे परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया। इन परियोजनाओं में रूमा चकेरी-चंदेरी तीसरी लाइन परियोजना; जौनपुर-अयोध्या-बाराबंकी दोहरीकरण परियोजना के जौनपुर-तुलसी नगर, अकबरपुर-अयोध्या, सोहावल-पटरंगा और सफदरगंज-रसौली खंड; और मल्हौर-डालीगंज रेलवे खंड का दोहरीकरण व विद्युतीकरण परियोजना शामिल है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 उड़ानों में देरी, कई ट्रेनें लेट
Next: प्रधानमंत्री ने अयोध्या धाम में महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.