Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 2, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • दिल्ली एनसीआर

Successful treatment: इराकी परिवार के तीन बच्चों को मिला जीवनदान

infopost December 28, 2023
Successful treatment

Successful treatment: भारत आए इराकी परिवार के तीन बच्चों का सफल इलाज करने का कारनामा किया गया है। तीनों ही बच्चे ‘थैलेसीमिया मेजर’ नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनकी उम्र 10, 13 और 19 साल है।

Successful treatment: फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम के डॉक्टरों ने किया कमाल

इंफोपोस्ट न्यूज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Successful treatment: फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम के डॉक्टरों ने इराक के एक ही परिवार से आए तीन बच्चों के सफल इलाज का कारनामा किया है। यह तीनों ही बच्चे ‘थैलेसीमिया मेजर’ नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे जिनकी उम्र 10, 13 और 19 साल की है।

फोर्टिस अस्पताल के प्रिंसिपल डायरेक्टर और हिमैटोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉक्टर राहुल भार्गव ने बताया कि थैलेसीमिया मेजर एक जैनेटिक ब्लड डिसऑर्डर है यानी बच्चों में यह समस्या उनके माता-पिता से आती है। इस बीमारी के पीड़ितों के शरीर में सामान्य से कम हिमोग्लोबिन बनता है। ऐसे में इसके पीड़ितों को हर महीनों ब्लड ट्रांस्फ्यूजन करवाना पड़ता है।

हार्ट और लीवर पर प्रतिकूल असर

छोटी उम्र लगातार ब्लड ट्रांस्फ्यूजन की वजह से हार्ट और लीवर पर प्रतिकूल असर पड़ता है साथ ही इसकी वजह से शरीर की अन्य मुख्य इंद्रियां भी प्रभावित हो सकती हैं। डॉक्टर भार्गव ने आगे कहा, ‘इराक से आए इन तीनों बच्चों की जरूरी जांचें करने के बाद हमने बोन मैरो ट्रांस्प्लांट के जरिये उनका इलाज करने का निर्णय किया।

अच्छी बात यह रही कि इन तीनों पीड़ित बच्चों के अन्य दो सगे भाइयों से बोन मैरो ट्रांस्प्लांट के लिए मैचिंग हो गई और उनका 300 मिली​लीटर खून लेकर हमने ट्रांस्प्लांट की सफल प्रक्रिया को अंजाम दिया। इलाज की इस पूरी प्रक्रिया के दौरान तीनों बच्चों को 14 दिन के लिए अस्पताल में रखा गया और अंत में उन्हें पूरी तरह से स्वस्थ करके उन्हें छुट्टी दे दी गई।’

तीनों बच्चों का इलाज डॉक्टर विकास दुआ के नेतृत्व में

इन तीनों बच्चों का इलाज पीडियेट्रिक हिमैटोलॉजी के प्रमुख डॉक्टर विकास दुआ के नेतृत्व में किया गया। डॉक्टर दुआ ने बताया कि इन मरीजों की उम्र काफी कम थी और लगातार ब्लड ट्रांस्फ्यूजन होने से उनके शरीर में आयरन की मात्रा काफी बढ़ गई थी। कुछ दवाइयों और दूसरी प्रक्रियाओं के जरिये कई समस्याओं को नियंत्रित करने के बाद उन हमने बोन मैरो जिसे स्टेम सेल ट्रांस्प्लांट के नाम से भी जाना जाता है उस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम दे दिया।

डॉक्टर विकास के दुआ के मुताबिक दुनिया भर में थैलेसीमिया मेजर से ग्रसित बच्चें की सबसे ज्यादा संख्या हमारे देश भारत में है। यहां इसके मरीजों की संख्या डेढ़ लाख है और हर साल करीब 10 से 15 हजार बच्चे थैलेसीमिया की समस्या से ग्रस्त होकर जन्म लेते हैं। लेकिन अब इस बीमारी का इलाज मूमकिन है जरूरत केवल इस बात की है कि समस्या का पता चलते ही पीड़ित विशेषज्ञ डॉक्टरों से संपर्क करें और सही दिशा में उन्हें इलाज उपलब्ध हो सके।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: मोतिहारी में लायंस क्लब ने लगाया मोतियाबिंद आपरेशन कैंप
Next: Kabaddi League: यूपी योद्धाज घरेलू मैदान पर धमाकेदार प्रदर्शन के लिए तैयार

Related Stories

PTI06_16_2026_000196A
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर
  • सत्ता की सियासत

कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

infopost June 18, 2026
WhatsApp Image 2026-06-14 at 5.09.46 PM
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज और यूके संसद में वेदांत व उपनिषदों की शिक्षाओं को रखा दुनिया के सामने, दिल्ली एयरपोर्ट पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

infopost June 15, 2026
Rekha Gupta statement controversy
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Rekha Gupta statement controversy: दिल्ली में पानी संकट और मुख्यमंत्री के बयान पर विवाद

Shrikant Singh June 7, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.