Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

August 31, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Modern School Programme: वार्षिकोत्सव का समापन, रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

infopost December 17, 2023
Modern School Programme

Modern School Programme: मॉडर्न स्कूल, नोएडा ने अपना 36वां वार्षिक उत्सव बड़े ही जोश और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदर मधुर स्वागत गीत के साथ की गई। मुख्य अतिथि नोएडा में भारतीय प्रशासनिक सेवा के विशेष कर्तव्य अधिकारी महेंद्र प्रसाद, पीठासीन अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल राकेश चड्डा, कार्यकारी अतिथि डॉक्टर मधुसूदन पाल (वैज्ञानिक (G)DRDO), विशिष्ट अतिथि डॉक्टर ऋचा सूद (सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पदक से सम्मानित प्रधानाचार्या, स्वर्ण पदक विजेता, Atheletics) की उपस्थिति से कार्यक्रम कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया।

Modern School Programme: मंगलगीत की धुन और तालियों की गड़गड़ाहट

संदीप कुमार गर्ग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Modern School Programme:  मॉडर्न स्कूल, नोएडा के 36वें वार्षिक उत्सव में गण्यमान्य अतिथियों के स्वागत के लिए विद्यालय के माननीय अध्यक्ष एस. के. जैन, निदेशक महोदय श्री सौरभ जैन, प्रबंधक महोदय श्री तरुण जैन एवं श्री वरुण जैन और विद्यालय के प्रधानाचार्य माननीय श्री नीरज अवस्थी भी मौजूद रहे।

विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके सम्मान में मधुर गीत प्रस्तुत किए गए। अतिथियों ने औपचारिकता के अनुरूप दीप प्रज्जवलन की रस्म निभाई। मंगल गीत की धुन और तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा। विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित प्रबंधन के प्रतिष्ठित सदस्यों ने प्रमुख अतिथियों का स्वागत किया। पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए हर अतिथि को पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया गया।

हिंदी नाटक एक धर्म भारत की शानदार प्रस्तुति

इससे पहले सरस्वती वंदना के साथ वाणी और ज्ञान की देवी की पूजा अर्चना की गई। विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों ने अंग्रेजी नाटक के माध्यम से सभी का मनोरंजन किया। छात्रों ने विभिन्न राज्यों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति में अखंड भारत को दिखा कर सबका मन मोह लिया। देशभक्ति नृत्य (जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी) की जीवंत प्रस्तुति ने सबको देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।

छात्रों ने हिंदी नाटक ‘एक धर्म भारत’ की शानदार प्रस्तुति से यह संदेश देने की कोशिश की कि सभी धर्म एक हैं। सर्व धर्म समभाव ही हमारे देश को एकजुट रख सकता है। देशवासियों में प्रेम भाईचारा और एकजुटता की भावना से इस बात को बल मिलता है कि हम सब एक हैं।

अतिथियों ने की सभी कार्यक्रमों की सराहना

गण्यमान्य अतिथियों ने सभी कार्यक्रमों की सराहना की और मॉडर्न स्कूल विद्यालय के सभी छात्राओं और पूरी टीम को बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य माननीय नीरज अवस्थी ने विद्यालय के उपलब्धियों को रेखांकित किया। रंगारंग कार्यक्रम के साथ शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष महोदय श्री एस जैन ने विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन के बाद राष्ट्रगान के साथ वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम का समापन किया गया।

About Author

infopost

administrator

See author's posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज काशी तमिल संगमम के दूसरे चरण का उद्घाटन करेंगे
Next: विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा रेलवे

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.