इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। Lions Club Motihari :
छठ पूजा के बाद अपने काम पर वापस जाने के लिए बापूधाम रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूर एवं यात्रियों की अप्रत्याशित भीड़ हो रही है। जरूरतमंद रेलयात्री एवं गरीब असहाय लोगों के लिए ईस्ट चंपारण लायंस क्लब ने लायंस अन्नपूर्णा भोजन सेवा स्टॉल प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर लगाया। इसमें 700 से अधिक लोगों ने चावल, दाल, मिक्स सब्जी, सलाद भोजन किया। लाजवाब स्वाद वाला भरपेट भोजन कर रेलयात्री खुश हो गए।

शहर के सुप्रसिद्ध आई चिकित्सक लायन डॉ साबित हसन, क्लब के पदाधिकारी और वरीय सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर भोजन सेवा की शुरुआत की गई। लायन सदस्य रेलयात्री एवं गरीब, असहाय, जरूरतमंद लोगों को पंक्तिबद्ध कराकर भोजन दे रहे थे। वहीं रेल यात्रियों के लिए पानी का स्टाॅल भी लगाया गया।

क्लब अध्यक्ष लायन सुजीत कुमार सिंह एवं सचिव सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि इंटरनेशनल लायंस क्लब के प्रोजेक्ट हंगर के तहत भूखे को खाना खिलाना होता है। इसी के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि भूखों को खाना खिलाने से बड़ा कोई काम नहीं है। पंक्तिबद्ध होकर खाना खाकर रेल यात्री, गरीब व असहाय लोगों के चेहरे पर जो प्रसन्नता झलक रही थी, इससे सभी लायंस सदस्यों को आत्मिक खुशी महसूस हो रही थी।
लायंद क्लब का उद्देश्य मानव सेवा
Lions Club Motihari : लायंस क्लब का एकमात्र उद्देश्य मानवता की सेवा करना है। इसी सेवा के तहत बापूधाम रेलवे स्टेशन पर क्लब द्वारा संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अस्पताल परिसर में ठंडा एवं गर्म पीने का पानी, मेगा हेल्थ कैंप, लगातार साप्ताहिक डायबिटीज जांच शिविर, मेगा ब्लड डोनेशन कैंप, मोतियाबिंद ऑपरेशन, ठंड के समय कंबल वितरण, भूखे को खिलाना हंगर प्रोजेक्ट एवं मानव सेवा के लिए अन्य कार्य ईस्ट चंपारण लायंस क्लब करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
जोनल चेयर पर्सन लायन सुधांशु रंजन एवं क्लब कोषाध्यक्ष लायन अमित कुमार सेन ने बताया कि हंगर प्रोजेक्ट के तहत इस तरह का आयोजन ईस्ट चंपारण लायंस क्लब, लायन मेंबर्स के माता-पिता के पुण्यतिथि एवं बच्चों के जन्मदिन के अवसर लायंस अन्नपूर्णा भोजन सेवा का आयोजन शहर के उपयुक्त स्थानों पर आयोजित करती रहेगी। जो यह भोजन सेवा पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ज्वेलर्स एवं उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल के निजी सहयोग से किया गया।
इन सदस्यों ने किया सहयोग
Lions Club Motihari : इस मौके पर लायन मनोज जायसवाल, डॉक्टर परवेज अजीज, डॉ एम यू अख्तर, डॉ सुजीत सिंह, उपाध्यक्ष चंदन कुमार एवं अशोक जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्रलाल, पूर्व सचिव रामप्रकाश सिन्हा एवं लोकेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष आदित्य सिंह, स्टेशन अधीक्षक दिलीप सिंह, लायन रंजीत कुमार, राजू सहारा, सच्चिदानंद सत्यार्थी, पंकज कुमार, पवन पुनीत चौधरी, निलेश रंजन, अजय कुमार सुमन, सोनल सारस्वती, संजीव कुमार, मनीष झा लियो, शुभम सुधीर शर्राफ, रोहन, अभिजीत, पुष्पम सिंह एवं अन्य लायन सदस्यों के अलावा अजय कुमार, सौरभ कुमार उपस्थित रहे।



