इंफोपोस्ट संवाददाता, मोतिहारी। LJP Motihari :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिला विस्तार प्रमुख राहुल आर पाण्डेय ने मेहसी प्रखंड में प्रखंड विस्तार प्रमुख के रूप में स्थानीय निवासी विनोद पासवान को मनोनीत किया है।
LJP Motihari : मेहसी में लोजपा रामविलास के जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार द्वारा चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया था। इसी आयोजन पहुंचे राहुल आर पाण्डेय तथा जिला महासचिव रणधीर पाण्डेय की मुलाक़ात विनोद पासवान से हुई। सुमित कुमार तथा विनोद पासवान ने राहुल आर पाण्डेय और रणधीर पाण्डेय का स्वागत फूल मालाओं से किया। चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर विनोद पासवान को प्रखंड विस्तार प्रमुख मनोनीत किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना के लिए भगवान चित्रगुप्त से प्रार्थना की गई।
LJP Motihari : इस अवसर पर नवनियुक्त प्रमुख विनोद पासवान ने पार्टी के जिला कमिटी तथा प्रदेश कमिटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए वह अपने प्रखंड में हर एक बूथ पर दस यूथ मनोनीत कर पार्टी को अपने प्रखंड में सबसे मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे। मुझे पार्टी द्वारा जो जिम्वेवारी दी गई है, उसे निभाते हुए लोजपा रामविलास के विचार को बिहार फस्ट बिहारी फस्ट विजन को जन जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।
जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि विनोद पासवान के जुड़ने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। विनोद पासवान जी को तीस वर्षों से अधिक का राजनीतिक अनुभव है।
इन मनोनय पर पार्टी के प्रदेश प्रमुख अजय कुशवाहा तथा प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने बधाई दी है।


