Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

ओबेरॉय ग्रुप के चेयरमैन नहीं रहे, अरबों के माल‍िक थे पांच सितारा होटल के जनक

ohm verma November 14, 2023
Prithvi Raj Singh Oberoi

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। Prithvi Raj Singh Oberoi :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ओबेरॉय ग्रुप के चेयरमैन पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय का 94 साल की उम्र में देहांत हो गया। पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय की पहचान इंड‍ियन हॉस्पिटैलिटी सेक्‍टर के पुरोधा के रूप में है। वह बड़ा कारोबार छोड़कर गए हैं। एक बयान में बताया गया क‍ि ‘हमें अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि ओबेरॉय ग्रुप के चेयरमैन पीआरएस ओबेरॉय का आज सुबह निधन हो गया।’ हॉस्पिटैलिटी सेक्‍टर की महान हस्ती ओबेरॉय की विरासत किसी सीमा तक सीमित नहीं है। कई पुरस्‍कारों से भी सम्‍मान‍ित क‍िया गया।

कई बड़े पुरस्कारों से नवाजा गया

ओबेरॉय को पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्‍टर में उनके व‍िशेष योगदान के लिए पद्म विभूषण सहित कई बड़े पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। असाधारण नेतृत्व और दूरदर्शिता के लिए उन्हें इंटरनेशनल लग्‍जरी ट्रैवल मार्केट (ILTM) में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया। ओबेरॉय को होटल्स (मैगजीन) यूएसए द्वारा ‘कॉर्पोरेट होटलियर ऑफ द वर्ल्ड’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। बर्लिन में छठे इंटरनेशनल होटल्स इन्वेस्टमेंट फोरम ने उन्हें प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी द‍िया गया।

Prithvi Raj Singh Oberoi : इसके अलावा उन्हें फोर्ब्स इंडिया लीडरशिप अवार्ड समेत कई पुरस्कार भी मिले। बयान में कहा गया ‘एक प्रतिभावान शख्स को खोने का शोक मनाते हुए उनकी विरासत को याद रखेंगे…’ अंतिम संस्कार कापसहेड़ा में भगवंती ओबेरॉय चैरिटेबल ट्रस्ट (ओबेरॉय फार्म) में किया जाएगा. ‘बिकी’ के नाम से मशहूर पीआरएस ओबेरॉय का जन्म 1929 में दिल्ली में हुआ था. ‘द ओबेरॉय ग्रुप’ के फाउंडर दिवंगत राय बहादुर एमएस ओबेरॉय के बेटे पीआरएस ओबेरॉय लंबे समय तक ईआईएच लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष रहे।

इतनी थी संपत्‍त‍ि

ओबेरॉय ग्रुप का कारोबार आज देश के 7 अलग-अलग देशों में है। ओबेरॉय ग्रुप के एक्‍सपेंशन का श्रेय मोहन सिंह ओबेरॉय के पुत्र पृथ्वी राज सिंह ओबेरॉय (पीआरएस ओबेरॉय) को ही दिया जाता है। फोर्ब्‍स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब 3,829 करोड़ रुपये थी। ओबेरॉय अपने पिता और द ओबेरॉय ग्रुप के फाउंडर के निधन के बाद 2002 में ग्रुप की मूल कंपनी ईआईएच लिमिटेड के अध्यक्ष बने। उन्होंने 1967 में नई दिल्ली में ओबेरॉय सेंटर ऑफ लर्निंग एंड डेवलपमेंट की शुरुआत की थी।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: पटना और पुरी के बीच चलेगी छठ विशेष ट्रेन
Next: ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो बहनों ने की आत्महत्या, माउंट आबू से जुड़े तार

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.