Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन
  • सत्ता की सियासत

फिलिस्तीन में जारी जनसंहार पर तत्काल रोक की मांग पर पटना में वाम दलों का प्रदर्शन

ohm verma November 7, 2023
Israel news

इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। Israel news :


भाकपा-माले, सीपीएम, सीपीआई, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक और आरएसपी द्वारा संयुक्त रूप से फिलिस्तीन में जारी जनसंहार पर तत्काल रोक लगाने की मांग पर 7 से 10 नवंबर तक चलने वाले देशव्यापी विरोध अभियान के तहत मंगलवार को पटना के बुद्ध स्मृति पार्क पर नागरिक प्रतिरोध सभा आयोजित हुई और फिलिस्तीनी जनता के साथ एकजुटता प्रदर्शित की गई।

अमेरिकी साम्राज्यवाद का विरोध

Israel news : वाम दलों के नेताओं ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद की नीतियों का हम पुरजोर विरोध करते हैं, जो गाजा में जारी बर्बर जनसंहार पर तत्काल रोक लगाने की बजाय इजरायली रक्षा बलों को वित्तपोषण, हथियार और समर्थन दे रहा है। गाजा में एक जनसंहार रचाया जा रहा है और एक समूचे देश के वजूद को मिटा देने की कोशिश है। युद्ध व मानवाधिकार से जुड़े तमाम अंतरराष्ट्रीय नियम व मान्यताएं स्थगित कर दी गई हैं। ‘घेर कर मारेंगे और रोने भी नहीं देंगे’ की तर्ज पर अमेरिका के नेतृत्व में खुली दादागिरी चल रही है।

पहल करे मोदी सरकार

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार फिलिस्तीन के आम अवाम के मुक्ति आंदोलन के दशकों पुरानी नीति को पलटते हुए अमेरिका-इजरायल गठजोड़ का समर्थन कर रही है और इस स्थिति का उपयोग भारत में मुस्लिमों के खिलाफ नफरत भड़काने में कर रही है। आज से अमेरिका के विदेश मंत्री व रक्षा सचिव भारत की यात्रा पर हैं और उनके साथ भारत सरकार के प्रतिनिधियों की द्विपक्षीय वार्ता होने वाली है। ऐसे में पूरा देश मोदी सरकार से यह मांग कर रहा है कि वह अंतराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध रोकने की उठ रही मांगों का पुरजोर तरीके से समर्थन करे।

गाजा में हजारों लोग मारे जा चुके हैं

Israel news : वक्ताओं ने आगे कहा कि फिलिस्तीन पर लगातार जारी अमरीकी-इसरायली हमले का आज एक महीना पूरा हो चुका है। इस बीच गाजा में 10 हज़ार से ज़्यादा बेगुनाह जानें जा चुकी हैं जिनमें लगभग 6 हज़ार बच्चे व महिलाएं शामिल हैं। रिहायशी इलाकों, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, मस्जिदों, राहत कैंप व एम्बुलेंसों पर बमबारी जारी है। बिजली, पानी, रसद व जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति काट दी गई है।
दुनिया भर में लाखों लोग सड़कों पर आकर न सिर्फ़ इसका विरोध करते हुए तत्काल शांति की मांग कर रहे हैं बल्कि अपनी सरकारों पर फिलिस्तीनी अवाम के पक्ष में खड़े होने का दबाव बना रहे हैं। इन विरोध प्रदर्शनों में अमरीका और यूरोप के लाखों लोगों के साथ ‘हमारे नाम पर नहीं’ के नारे के साथ यहूदी समुदाय के लोग भी सड़कों पर हैं।

इन नेताओं ने सभा को किया संबोधित

Israel news : प्रतिरोध सभा को भाकपा-माले के वरिष्ठ नेता केडी यादव, शशि यादव, सीपीएम के सर्वोदय शर्मा व अरूण मिश्रा, सीपीआई की निवेदिता झा, एसके शर्मा, प्रकाश कुमार, रणविजय कुमार, कमलेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, समता राय आदि ने संबोधित किया। नागरिक समाज की ओर से पीयूसीएल के सरफराज, प्रो. विद्यार्थी विकस, विनेद कुमार, मो. आरजू, अशर्फी सदा आदि भी शामिल हुए. मौके पर मुर्तजा अली, शंभूनाथ मेहता, नसीम अंसारी, कुमार दिव्यम, नीरज यादव, प्रीति आदि उपस्थित थे। संचालन भाकपा-माले के पटना महानगर सचिव अभ्युदय, सीपीआई के जितेन्द्र कुमार, शंकर साह, अमरीका महतो आदि ने किया।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: गर्भावस्था के दौरान जरूरी है अल्ट्रासाउंड : डॉ अभिलाषा झा
Next: वंचित समाज पार्टी का भाजपा में विलय, अध्यक्ष प्रो. रतन मंडल, डॉली सहित हजारों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.