Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केन्द्रीय गृह मंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल को आर्पित की पुष्पांजलि

ohm verma October 31, 2023
amit shah

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। amit shah :


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नई दिल्ली में लौहपुरुष सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की।

गृह मंत्री ने दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित एकता दौड़ को फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, अजय कुमार मिश्रा और निशिथ प्रमाणिक सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अमित शाह ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज हमारे देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का 148वां जन्मदिन है और पूरा देश 2014 से हर वर्ष इस दिन को एकता दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद अंग्रेज भारत को खंडित छोड़कर गए थे। उस वक्त 550 से अधिक रियासतों को कुछ ही दिनों में एकता के सूत्र में पिरोकर भारत माता का वर्तमान मानचित्र बनाने का एक विराट काम लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया था। शाह ने कहा कि ये सरदार पटेल के दृढ़ निश्चय, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यपरायणता और लौह इरादों का परिणाम है कि आज भारत आज़ादी के 75 वर्षों के बाद दुनिया के सामने सम्मान के साथ खड़ा है।

amit shah

सरदार पटेल का अविस्मरणीय योगदान

amit shah : केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कश्मीर से लक्षद्वीप तक फैले इस विशाल देश को एक करने में सरदार पटेल जी का अविस्मरणीय योगदान था और ये देश कभी उनके ऋण को नहीं चुका सकता। उन्होंने कहा कि इसी कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने केवड़िया में सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाकर उन्हें उचित सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश एकता दौड़ और राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ के माध्यम से अपने आप को फिर से एक बार देश की एकता और अखंडता के प्रति पुनर्समर्पित करता है।

एकता दिवस का ऐतिहासिक महत्व

amit shah : अमित शाह ने कहा कि इस एकता दिवस का अपने आप में एक ऐतिहासिक महत्व है क्योंकि ये आज़ादी के अमृत महोत्सव के बाद शुरू होने वाले अमृतकाल का पहला एकता दिवस है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की जनता का आह्वान किया है कि आज़ादी के 75वें से 100वें वर्ष के बीच के 25 साल संकल्प से सिद्धि के 25 साल हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि हमें ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लेना है कि देश की आज़ादी की शताब्दी के समय दुनिया में हर क्षेत्र में हम सर्वप्रथम हों। शाह ने कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों को ये संकल्प लेना है और इन संकल्पों को सिद्ध करने का सामूहिक पुरुषार्थ एकता दिवस की शपथ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर ये संकल्प लें कि आने वाले 25 सालों में भारत को विश्व में सर्वप्रथम बनाएं और सरदार पटेल के स्वप्न को साकार करने के लिए समर्पित भाव से काम करें।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
Next: भारत की पहुंच से परे कोई लक्ष्य नहीं, पूरी दुनिया हमारे साहस को स्वीकारती है : मोदी

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.