Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

October 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ताजा तरीन
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • खेल पोस्ट
  • तकनीक
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ताजा तरीन

प्रधानमंत्री ने गुजरात के मेहसाणा में 5800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

ohm verma October 30, 2023
Modi in Gujrat

30 अक्टूबर, 2023 को गुजरात के मेहसाणा पहुंचने पर लोगों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। -एजेंसी

कई योजनाओं की आधारशिला भी रखी और कई को राष्ट्र को समर्पित किया, मोदी बोले— “30 और 31 अक्टूबर हर किसी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं क्योंकि पहले गोविंद गुरु जी की पुण्य तिथि और दूसरे दिन सरदार पटेल जी की जयंती है”

इंफोपोस्ट संवाददाता, मेहसाणा। Modi in Gujrat :


जो कहा, वो किया। यही है प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी का संकल्प। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मेहसाणा में लगभग 5800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और शिलान्यास किया। परियोजनाओं में रेल, सड़क, पेयजल और सिंचाई जैसे अनेक क्षेत्र शामिल हैं।

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की कि 30 और 31 अक्टूबर की दो तारीखें सभी को प्रेरणा देने वाली हैं, क्योंकि पहले दिन गोविंद गुरु जी की पुण्य तिथि है और दूसरी तारीख सरदार पटेल जी की जयंती है।

मोदी ने कहा, “हमारी पीढ़ी ने दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर सरदार साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की है।” उन्होंने कहा कि गोविंद गुरु जी का जीवन भारत की आजादी में जनजातीय समाज के योगदान और बलिदान का भी प्रतीक है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने मानगढ़ धाम का महत्व राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है।

Modi in Gujrat

अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा

प्रधानमंत्री ने दिन की शुरूआत में अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा करने की चर्चा की और देवी अंबाजी का आशीर्वाद लेने का अवसर मिलने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने गब्बर पर्वत को विकसित करने और उसकी भव्यता बढ़ाने के लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना की। आज की परियोजनाओं के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान अम्बे के आशीर्वाद से आज लगभग 6000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से कनेक्टिविटी में और सुधार होगा और क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा, “मेहसाणा, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, महीसागर, अहमदाबाद और गांधीनगर के आसपास के जिलों को भी इन परियोजनाओं से लाभ होगा।” उन्होंने आज की परियोजनाओं के लिए गुजरात के लोगों को बधाई दी।

भारत की विकास गाथा की दुनिया भर में चर्चा

Modi in Gujrat :  प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत की विकास गाथा दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई है।” प्रधानमंत्री ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान के उतरने और जी20 की सफल अध्यक्षता का जिक्र किया। उन्होंने संकल्प की नई भावना का जिक्र किया और भारत का कद बढ़ने के लिए लोगों की ताकत को श्रेय दिया। उन्होंने देश के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला और जल संरक्षण, सिंचाई और पेयजल के उपायों का उल्लेख किया। चाहे सड़क हो, रेल हो या हवाई अड्डे, मोदी ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व निवेश पर बल दिया जिससे भारत में आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि गुजरात के लोग पहले ही उन विकास कार्यों को देख चुके हैं जो आज बाकी देश अनुभव कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ”मोदी जो भी संकल्प लेते हैं, उसे पूरा करते हैं।” उन्होंने तेज विकास का श्रेय गुजरात की जनता द्वारा चुनी गई स्थिर सरकार को दिया और कहा कि इससे उत्तर गुजरात समेत पूरे राज्य को फायदा हुआ है.

हर घर में पानी

Modi in Gujrat :  मोदी ने हर घर में पानी पहुंचाने की बात कही और गुजरात में शुरू की गई जल संरक्षण योजना का जिक्र किया, जिसने अब देश के लिए जल जीवन मिशन का रूप ले लिया है। उन्होंने कहा, “गुजरात की तरह हर घर जल अभियान देश में करोड़ों लोगों का जीवन बदल रहा है।”

सैकड़ों नए पशु चिकित्सा अस्पताल बनाए गए

महिलाएं पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के विकास की सबसे बड़ी लाभार्थी रही हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तरी गुजरात में सैकड़ों नए पशु चिकित्सा अस्पताल बनाए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप पशुओं का स्वास्थ्य अच्छा हुआ है और जिससे दूध उत्पादन में वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दो दशकों में उत्तर गुजरात में 800 से अधिक नई ग्राम डेयरी सहकारी समितियां भी बनाई गई हैं। उन्होंने कहा, “चाहे बनास डेयरी हो, दूध सागर हो, या साबर डेयरी हो, इनका अभूतपूर्व विस्तार किया जा रहा है। दूध के अलावा, ये किसानों की अन्य उत्पादों के लिए भी बड़े प्रसंस्करण केन्द्र बन रहे हैं”।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पशुओं के मुफ्त टीकाकरण के लिए एक बड़ा अभियान चला रही है जिस पर 15,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के पशुपालकों से अपने पशुओं का टीकाकरण कराने का आग्रह किया। उन्होंने गोबरधन योजना के तहत अनेक संयंत्र लगाने का भी जिक्र किया जहां गाय के गोबर से बायोगैस और बायो सीएनजी बनाई जा रही है।

Modi in Gujrat

उत्तरी गुजरात की कनेक्टिविटी बढ़ेगी

Modi in Gujrat : प्रधानमंत्री मोदी ने आज 5000 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं पर प्रकाश डाला और मेहसाणा और अहमदाबाद के बीच समर्पित माल ढुलाई गलियारे का उल्लेख किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पिपावाव, पोरबंदर और जामनगर जैसे प्रमुख बंदरगाहों के साथ उत्तरी गुजरात की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि इससे उत्तरी गुजरात में लॉजिस्टिक्स और भंडारण से संबंधित क्षेत्र भी मजबूत होगा।

प्रधानमंत्री ने गुजरात में पर्यटन की संभावनाओं पर प्रकाश डाला और विश्व प्रसिद्ध कच्छ रण उत्सव का उल्लेख किया। उन्होंने कच्छ के धोरडो गाँव का भी जिक्र किया जिसे हाल ही में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पर्यटक गाँव के रूप में मान्यता दी गई थी। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि उत्तर गुजरात देश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन रहा है।

इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, सांसद सी आर पाटिल और केन्द्रीय राज्य मंत्री दर्शना जरदोश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

परियोजनाओं से यह होगा फायदा

जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया और राष्ट्र को समर्पित की गई उनमें वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) का न्यू भांडू-न्यू साणंद (एन) खंड; विरमगाम-समाखियाली रेल लाइन का दोहरीकरण; कटोसन रोड- बेचराजी – मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल साइडिंग) रेल परियोजना; मेहसाणा और गांधीनगर जिले के विजापुर तालुका और मनसा तालुका की विभिन्न ग्राम झीलों के पुनर्भरण की परियोजना; मेहसाणा जिले में साबरमती नदी पर वलसाणा बैराज; पालनपुर, बनासकांठा में पीने के पानी की व्यवस्था के लिए दो योजनाएं; और धरोई बांध आधारित पालनपुर जीवन रेखा परियोजना – प्रमुख कार्य (एचडब्ल्यू) और 80 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र शामिल है।

प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी उनमें खेरालु में विभिन्न विकास परियोजनाएं शामिल थीं; महीसागर जिले के संतरामपुर तालुका में सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने की परियोजना; नरोदा-देहगाम-हरसोल-धनसुरा रोड, साबरकांठा का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण; गांधीनगर जिले में कलोल नगरपालिका सीवरेज और सेप्टेज प्रबंधन की परियोजना; और सिद्धपुर (पाटन), पालनपुर (बनासकांठा), बयाद (अरावली) और वडनगर (मेहसाणा) में सीवेज शोधन संयंत्रों की परियोजनाएं शामिल हैं।

Speaking at launch of multiple projects in Kheralu, aimed at enhancing the region's infrastructure, economy and ease of living for the citizens. https://t.co/HFX98s1ORm

— Narendra Modi (@narendramodi) October 30, 2023

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: नीतीश कुमार पर भाजपा महिला मोर्चा का निशाना, कहा— बिहार को राक्षसी राज में बदल रहे
Next: प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Related Stories

Delhi Protest 2026
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Delhi Protest 2026: प्रदर्शन से पहले हिरासत और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

infopost October 10, 2026 0
Supreme Court Metro Services
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर
  • राष्ट्रीय

Subject: Supreme Court Metro Services: सुप्रीम कोर्ट का नियंत्रित संचालन पर जोर

infopost October 10, 2026 0
Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव
  • ताजा तरीन
  • दिल्ली एनसीआर

Noida Ramlila 2026: नोएडा में कल से भव्य रामलीला महोत्सव

Avatar Shrikant Singh October 10, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.