Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 5, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर
  • सत्ता की सियासत

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर कसा तंज

ohm verma October 28, 2023
prashant kishore PK

भाजपा से दोस्ती वाले बयान पर कहा — बिहार विधानसभा, विधानपरिषद में अध्यक्ष बदल दिए गए पर राज्यसभा का उपसभापति नहीं बदला गया ये दिखाता है कि खिड़की खुली है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हीरालाल प्रसाद, सीतामढ़ी। prashant kishore PK :


जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार किस पार्टी के साथ जाएंगे, ये खुद नीतीश कुमार भी नहीं बता सकते हैं। नीतीश कुमार जो राजनीति करते हैं उसमें एक दरवाजा रखते हैं जो पब्लिक को दिखता है अभी वो दरवाजा महागठबंधन है। इस व्यवस्था में आप देख रहे हैं कि वो अभी महागठबंधन के साथ सरकार चला रहे हैं। महागठबंधन के बने एक साल हो गए, मगर अब तक उन्होंने नहीं कहा कि लालू यादव, तेजस्वी यादव या फिर उनके परिवार के लोग भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हैं। CBI, ED रेड कर रही तो आप बता तो दीजिए कि इन्होंने भ्रष्टाचार किया है कि नहीं।

कल होकर नीतीश कुमार को बीजेपी में जाना हो तो हरिवंश के माध्यम से भाजपा की लीडरशिप से बात करके भाग सकते हैं

prashant kishore PK : नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि किसी दिन पहुंच जाएंगे बाजपेयी जी की समाधि स्थल पर, कभी दीनदयाल उपाध्यक्ष के वार्षिकोत्सव में शामिल हो जाते हैं। कभी प्रधानमंत्री के बुलाए डिनर में हो आते हैं ये उनकी राजनीति करने का तरीका है। ये खिड़की है यानी दरवाजा जो तेजस्वी यादव हैं उन्हें बताते रहते हैं कि तुम्हारे यहां से हवा-पानी नहीं आएगा तो खिड़की से रास्ता निकाल लेंगे।

हरिवंश जी उनके रोशनदान हैं। आप जरा समझिए कि जिस राज्यसभा में हर कानून को बनाने के लिए इतनी दिक्कत होती है, भाजपा का वहां कानून गिर जाए तो सरकार गिर जाएगी। राज्यसभा में सबको हटाया गया मगर उपसभापति हरिवंश को न भाजपा वालों ने हटाया न नीतीश कुमार ने हटाया, ऐसा क्यों? बिहार विधानसभा और विधानपरिषद में अध्यक्ष बदल दिए गए पर राज्यसभा का उपसभापति नहीं बदला गया, ये दिखाता है कि हरिवंश वही रोशनदान हैं। कल होकर नीतीश कुमार को बीजेपी में जाना हो तो उनके माध्यम से भाजपा के लीडरशिप से बात करके भाग सके।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: मनोज बाजपेयी को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता अवार्ड
Next: मोतिहारी के एमएस कालेज में प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र में आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

Related Stories

Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026
Global Diplomacy
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

Global Diplomacy: ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद बदले पश्चिम एशिया के समीकरण?

infopost June 26, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.