इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। JDU khagariya :
खगड़िया जिला के अलौली विधानसभा में शुक्रवार को जनता दल यू0 द्वारा एकदिवसीय कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल एवं मंच का संचालन उपाध्यक्ष लोहा सिंह मुखिया ने किया।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ वादाखिलाफी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में देश की आम आवाम से अच्छे दिन लाने का वादा किया था लेकिन बीते दस वर्षों में देश की जनता ने अपने सबसे बुरे दिन को अनुभव किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने सत्ता का उपयोग जनसेवा के लिए किया। उन्होंने शोषितों और वंचितों को आवाज दी। वो भले आज हमारे बीच मौजूद नहीं है लेकिन उनके द्वारा किया गया कार्य आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जननायक के विचारों पर चलते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने में लगे हुए हैं।
आज जैसी स्थिति देश की कभी नहीं रही
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में आज जो स्थिति है वह पहले कभी नहीं थी। हाल के दिनों में जारी हुए वैश्विक भुखमरी सूचकांक में भारत अब तक के सबसे निचले पायदान पर है, यह दर्शाता है कि मोदी सरकार ने गरीबी और भुखमरी से निपटने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी मोर्चा पर निक्कमी साबित हुई है। एक भी वादा माननीय प्रधानमंत्री ने अब तक पूरा नहीं किया। उनका पूरा फोकस सिर्फ अपने प्रचार-प्रसार पर है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि देश की आम जनता का पैसा लूट कर मोदी सरकार अपने चहेते उद्योगपतियों का खजाना भर रही है।
नीतीश सरकार ने जातीय गणना करवाकर इतिहास रचा
JDU khagariya : उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की सरकार ने जातीय गणना के कार्य को पूरा करवा कर इतिहास रचने का काम किया है। इस कार्य में भी रुकावट पैदा करने के लिए भाजपा के लोगों ने पुरजोर प्रयास किया था लेकिन मुख्यमंत्री के मजबूत इच्छाशक्ति के आगे उनका षड्यंत्र औंधे मुंह गिर गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जातीय गणना के आंकड़ों के आधार पर अब राज्य की सरकार अंतिम पायदान पर खड़े वंचित व्यक्ति को सशक्त बनाने में प्रभावी योजनाओं का निर्माण करेगी।
JDU khagariya : देशभर की जनता अब जातीय गणना की मांग को लेकर मुखर हो रही रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा-आरएसएस आरक्षण विरोधी मानसिकता से ग्रसित है। इनका मकसद दलित व पिछडों को मिल रहे आरक्षण को खत्म करना है। श्री नीतीश कुमार ने भाजपा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है और इस संकल्प को साकार करने के लिए बिहार की सभी चालीस लोकसभा सीटों पर भाजपा की हार सुनिश्चित करना आवश्यक है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के नेता मो0 अलीम अंसारी, प्रमंडल प्रभारी मुकेश विद्यार्थी, प्रदेश महासचिव साधना देवी, नूतन सिंह पटेल, नीलम वर्मा, पंकज पटेल, अजय मंडल, राकेश पासवान शास्त्री, उमेश सिंह पटेल, अशोक सिंह, सुनील सिंह, मनीष कुमार, नितेश सिंह पटेल, सावन कुमार बंटी, चंदन कुमारी, निर्मला कुमारी, मोहम्मद फिरदौस आलम, अनुज कुमार शर्मा, मोहन सिंह, हरिनंद सिंह, अमरेंद्र सिंह सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


