Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

July 23, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • ख़ास ख़बर

सुरक्षा के लिए वायु रक्षा प्रणालियों, ड्रोन और एयरोस्पेस पर जोर

ohm verma October 26, 2023
air force commanders

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 26 अक्टूबर, 2023 को नई दिल्ली में वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन की अध्यक्षता की। रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, वायु सेना प्रमुख स्टाफ एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और रक्षा सचिव गिरिधर अरामने भी मौजूद हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायु सेना कमांडरों से कहा कि वे रक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए उभरते हवाई युद्ध के रुझानों का विश्लेषण करें और उनसे शिक्षा ग्रहण करें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। air force commanders :


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में वायु सेना कमांडरों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। सत्र के दौरान रक्षा मंत्री को वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

अपने संबोधन में कमांडरों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने परिचालन तैयारियां बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए तीनों सेवाओं द्वारा संयुक्त योजना बनाने और संचालन के कार्यान्वयन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने वायुसेना के कमांडरों से आग्रह किया कि वे तेजी से बदलती हुई वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति की जांच करें और भारतीय संदर्भ में उनका मूल्यांकन करें।

हवाई युद्ध के क्षेत्र में नए रुझान सामने आए

air force commanders : रक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि हवाई युद्ध के क्षेत्र में नए रुझान सामने आए हैं। इसलिए रक्षा तैयारियों को मजबूत बनाने के लिए उनका विश्लेषण करने और उनसे शिक्षा ग्रहण करने की जरूरत है। उन्होंने भारतीय वायुसेना से वायु रक्षा प्रणालियों को मजबूत बनाने के बारे में ध्यान केंद्रित करने और भारत के वायु क्षेत्र की सुरक्षा के लिए ड्रोन का उपयोग करने और एयरोस्पेस के क्षेत्र में प्रगति करने का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य से नई चुनौतियां पैदा हो रही हैं। हमें इनसे निपटने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।

मानवीय सहायता के लिए वायुसेना की सराहना

air force commanders : राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना द्वारा अभी हाल में हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) मिशनों के दौरान निभाई गई भूमिका के लिए भारतीय वायुसेना की सराहना की। उन्होंने प्रयागराज में वायु सेना दिवस परेड और एयर डिस्प्ले का सफल आयोजन करने के लिए भी भारतीय वायुसेना को बधाई दी। इन आयोजनों की लोगों ने खूब प्रशंसा की थी। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

हर दो वर्ष में आयोजित होता है सम्मेलन

इस सम्मेलन को द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें मौजूदा भू-राजनीतिक माहौल और तकनीकी अनिवार्यताओं को देखते हुए भारतीय वायुसेना की आगे की राह तैयार करने पर चर्चा की जाती है। इस सम्मेलन के दौरान प्रसिद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों की जानीमानी हस्तियों को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: उत्पादकता बढ़ाने के लिए कर्मचारियों से स्वच्छ कार्यस्थल सुनिश्चित करने की अपील
Next: हमास ने रखी शर्त, बमबारी बंद करे इजराइल तो बंधकों को छोड़ देंगे

Related Stories

Rajiv Narayan's prediction
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Rajiv Narayan’s prediction: ज्योतिषीय भविष्यवाणी से गरमाई राजनीतिक बहस

infopost July 20, 2026 0
Sonam Wangchuk Episode
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk Episode: पुलिस कार्रवाई ने तेज की राजनीतिक बहस

infopost July 19, 2026 0
Sonam Wangchuk
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Sonam Wangchuk: लोकतांत्रिक आंदोलन को दबाने की कोशिश!

infopost July 18, 2026 0

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.