Skip to content
Primary Menu
  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
Logo300

INFOPOST NEWS

The power of information

September 7, 2026

Connect with Us

  • Home
  • ख़ास ख़बर
  • आलेख
    • सत्ता की सियासत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली एनसीआर
  • राज्यों से …
  • कारोबार
  • साहित्य
  • संस्कार
  • तकनीक
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल

Categories

  • INFOPOST PDF
  • sports
  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आलेख
  • कारोबार
  • ख़ास ख़बर
  • तकनीक
  • दिल्ली एनसीआर
  • बोलती तस्वीरें
  • मनोरंजन
  • राज्यों से …
  • राष्ट्रीय
  • शिक्षा
  • सत्ता की सियासत
  • संस्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
An error has occurred, which probably means the feed is down. Try again later.

  • अंतरराष्ट्रीय
  • ख़ास ख़बर

इजराइल की मदद करने पहुंचे अमेरिकी मरीन कोर के जनरल सहित सैन्य सलाहकार

ohm verma October 25, 2023
Israel war

इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। Israel war :

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हमास की ओर से थोपी गई लड़ाई का इजराइल मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। वह किसी भी कीमत पर हमास को बख्शने के मूड में नहीं है। वहीं अमेरिका ने इजराइल को एक और मदद भेजी है। पेंटागन ने शहरी युद्ध में पारंगत एक मरीन कोर के जनरल सहित सैन्य सलाहकारों को इजराइल की युद्ध योजना में उसकी सहायता करने के लिए भेजा है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में कई अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणालियों को भी तेजी से भेजा जा रहा है।

Israel war : अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इस सहायता अभियान का नेतृत्व मरीन कोर के लेफ्टिनेंट जनरल जेम्स ग्लिन कर रहे हैं। इसके पहले ग्लिन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ विशेष अभियान बलों का नेतृत्व करने में मदद कर चुके हैं। उन्होंने इराक के फालुजा में भी अपनी सेवाएं दी थीं। अधिकारी ने कहा कि ग्लिन शहरी युद्ध में असैन्य नागरिकों को हो सकने वाले नुकसान से बचने के तरीके भी सुझाएंगे।

गाजा में इजराइल की ओर से बड़े हमले की तैयारी

इजराइल गाजा में बड़े पैमाने पर जमीनी हमले करने की तैयारी कर रहा है और वह इस हमले की तैयारी उस समय में कर रहा है जब हमास आतंकवादी समूह ने वर्षों से पूरे उत्तरी गाजा के घने शहरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सुरंग बनाई हैं और प्रतिद्वंद्वी को मात देने के लिए कई रणनीतिक मोर्चे बना रखे हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि इजराइल को सलाह देने वाले ग्लिन एवं अन्य सैन्य अधिकारियों के पास इजराइल द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के लिए उपयुक्त अनुभव है।

सलाहकार लड़ाई में शामिल नहीं होंगे

Israel war : अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि सलाहकार लड़ाई में शामिल नहीं हो रहे हैं। किर्बी ने कहा कि ईरान ‘‘कुछ मामलों में सक्रिय रूप से इन हमलों को बढ़ावा दे रहा है और दूसरों को उकसा रहा है जो अपने या ईरान के हित के लिए संघर्ष का फायदा उठाना चाहते हैं।’’
उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि ईरान का लक्ष्य यहां कुछ हद तक अस्वीकार्यता का स्तर बनाए रखना है, लेकिन हम उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दे सकते हैं।

About Author

ohm verma

editor

See author's posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी 26 अक्टूबर को महाराष्ट्र और गोवा का दौरा करेंगे
Next: विपरीत परिस्थितियों में शक्ति प्रदान करती हैं धार्मिक विश्वास : राष्ट्रपति

Related Stories

Social Politics
  • ख़ास ख़बर
  • दिल्ली एनसीआर

Social Politics: नोएडा के युवा नेताओं में तेजी से उभरता नाम संदीप अवाना

infopost September 5, 2026 0
Ram Mandir Trust Controversy
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Ram Mandir Trust Controversy: राम मंदिर ट्रस्ट पर उठे सवाल

infopost June 27, 2026
Narendra Modi IVLP Program
  • ख़ास ख़बर
  • राष्ट्रीय

Narendra Modi IVLP Program: क्या 1993 का अमेरिकी कार्यक्रम आज भी खड़ा करता है सवाल?

infopost June 27, 2026

Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.