इंफोपोस्ट डेस्क, नयी दिल्ली। durga pooja :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के अपने सभी परिवारजनों को दुर्गा पूजा के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देवी से सभी के लिए खुशी और स्वास्थ्य की अर्चना की।
देशभर के मेरे परिवारजनों को दुर्गा पूजा की ढेरों शुभकामनाएं। मां दुर्गा हर किसी को उत्तम स्वास्थ्य और सुखी जीवन का आशीर्वाद दें।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2023
durga pooja :प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया— “देशभर के मेरे परिवारजनों को दुर्गा पूजा की ढेरों शुभकामनाएं। मां दुर्गा हर किसी को उत्तम स्वास्थ्य और सुखी जीवन का आशीर्वाद दें।”
प्रधानमंत्री ने आज अष्टमी पर माँ महागौरी को नमन किया और एक स्तुति को साझा किया।
आज मां महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना का पावन दिन है। करुणामयी और अमोघ फलदायिनी देवी मां से प्रार्थना है कि अपने सभी साधकों को आशीष देकर उनका कल्याण करें। pic.twitter.com/dDrPZvfL3q
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2023
“आज मां महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना का पावन दिन है। करुणामयी और अमोघ फलदायिनी देवी मां से प्रार्थना है कि अपने सभी साधकों को आशीष देकर उनका कल्याण करें।”


