इंफोपोस्ट संवाददाता, पटना। BJP QR Code :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बिहार भाजपा के क्यूआर कोड का गुरुवार को लोकार्पण किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से क्यूआर कोड का लोकार्पण किया।
BJP QR Code : भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश सोशल मीडिया प्लेटफार्म ( फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब ) क्यूआर कोड का आकार गोल है, जो One Earth , One family, One future से प्रेरणा लेकर बनाया गया है। इसके मध्य में कमल का फूल है जो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीयता को दर्शाता है।
भाजपा से जुड़ना और सरल हो जाएगा
इस मौके पर भाजपा बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा कि इस क्यूआर कोड के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर जुड़ना और भी सरल हो जाएगा।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता बढ़ी है। सोशल मीडिया के जरिए भाजपा से अधिक से अधिक जुड़ रहे हैं। क्यूआर कोड के लॉन्चिंग के बाद अधिक संख्या में सरल तरीके से लोग भाजपा से जुड़ सकेंगे।
अपने क्षेत्र में भाजपा से जुड़ सकेंगे
BJP QR Code : सम्राट ने कहा कि इस क्यूआर कोड को भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के प्रत्येक संगठनात्मक ज़िलों में लगाया जाएगा, जिससे लोग अपने क्षेत्र से ही भाजपा से जुड़ सकें।
इस कार्यक्रम में बिहार भाजपा के सभी महामंत्री राजेश वर्मा, मिथलेश तिवारी, ललन मण्डल, शिवेश राम, जगन्नाथ ठाकुर, सोशल मीडिया प्रमुख अनमोल सोवित उपस्थित रहे।


